प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ‘आई लव यू राधा, काश मै तुम्हारे साथ ही चला जाता।’ इस तरह की बाते अपने सुसाइड नोट में लिखकर बिठूर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अजीत कुमार यादव उर्फ जीतू ने पंखे में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और परिजनों की प्रारंभिक जांच में जानकारी हुई कि मृतक छात्र की मां का नाम राधा था जिनकी 18 साल पहले मौत हो चुकी है तो शायद उन्हीं का नाम लिखा हो सुसाइड नोट में। फिलहाल घटना की जांच चल रही है ।
छात्र ने अपनी जान देने से पहले सुसाइड नोट में लिखा- “आई लव यू राधा, काश मै तुम्हारे साथ ही चला जाता। भईया मै आपसे बहुत प्यार करता हूं। पापा मुझे माफ कर देना मुझे अब समझ आ गया है कि आप लोग जो करते हो परिवार के लिए करते हो। मैं बहुत ड्रिंक किया हूं। इससे ज्यादा नहीं लिख पाऊंगा। मैं बहुत लकी हूं जो इतने अच्छे परिवार में पैदा हुआ। मेरे बारे में मेरे दोस्तों से पूंछ लेना आप लोग। मैं जहां भी रहूंगा अब सुकून से रहूंगा।”
मृतक छात्र के कान में इयर बड लगा था। पुलिस को घटना स्थल से शराब की बोतल, ग्लास, पानी और सिगरेट भी बरामद हुई। पुलिस को जांच के दौरान सुसाइड नोट के साथ ही मृतक के मोबाइल पर किसी लड़की के वॉइस मैसेज भी मिला , इसी लड़की ने मृतक के दोस्तों को भी वाइस मैसेज भेजा था। पुलिस अब इस मामले में लड़की के एंगल की भी जांच करेगी कि मृतक ने किसी से वीडियो कॉल या वाइस कॉल करते समय फंदा तो नहीं लगाया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *