Mumbai के गोरेगांव में लिफ्ट में हाइड्रोजन गुब्बारे का धमाका, तीन लोग झुलसे, CCTV वीडियो वायरल

Mumbai के गोरेगांव में लिफ्ट में हाइड्रोजन गुब्बारे का धमाका, तीन लोग झुलसे, CCTV वीडियो वायरल

Goregaon Ballon Blast In Lift: मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित अनमोल टावर बिल्डिंग में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लिफ्ट के अंदर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों में अचानक विस्फोट हो गया।

इस हादसे में दो युवक और एक युवती झुलस गए। पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी को बिल्डिंग में एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी और सजावट का काम जारी था। उसी दौरान एक युवक हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे लेकर लिफ्ट में दाखिल हुआ। लिफ्ट में पहले से मौजूद युवती के साथ कुछ ही सेकंड में गुब्बारे अचानक तेज धमाके के साथ फट गए, जिससे लिफ्ट में आग की लपटें उठने लगीं।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

विस्फोट के बाद लिफ्ट में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं था, जिससे तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। हालांकि, तीनों झुलस गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हाइड्रोजन गैस क्यों होती है खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक ज्वलनशील होती है और मामूली चिंगारी या गर्मी से भी विस्फोट हो सकता है। जब गुब्बारा फटता है, तो हाइड्रोजन हवा में मौजूद ऑक्सीजन के साथ मिलकर विस्फोटक मिश्रण बना सकती है। इसलिए ऐसे गुब्बारों का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद पार्टी सजावट में इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील गैसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारों के बजाय सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *