रायबरेली: यूपी के रायबरेली में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर नीम के पेड़ पर युवक का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामला भदोखर थाना क्षेत्र के परौरा गांव का है. ग्रामीणों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीती रात पाटीदारी में आपसी मामले को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद मृतक अनुज कुमार अपने घर चला गया. आज सुबह 5 बजे मृतक अनुज कुमार पुत्र सुखराम रविदास उम्र 22 वर्ष का शव घर से 50 मीटर दूरी पर नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला है. शव को लटकता देख गांव में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.
वही मामले में गांव के ही लोग दबी जबान से कहते नजर आ रहे हैं कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अरुण नौहार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है. वहीं प्रथम दृष्टि या पूरा मामला आत्महत्या से जुड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो सकता है परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है.
