
Ganga Expressway to Jewar: बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी जोर पकड़ गई है. प्रशासन ने एक्सप्रेसवे निर्माण जल्द ही पूरी करने की तैयारी कर ली हैं. इससे यूपी के एक हिस्से को बहुत लाभ मिलेगा. आइये जानते हैं.
जानें कितने गांवो का भूमि अधिग्रहण होगा
इस एक्सप्रेसवे के लिए बुलंदशहर जिले के 39 गांवों की 677 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी. इसमें लगभग 8700 किसानों की भूमि शामिल है. भूमि अधिग्रहण पर अनुमानित खर्च 1500 करोड़ रुपये होगा, जबकि परियोजना का कुल निर्माण लागत लगभग 4500 करोड़ रुपये है.
अधिसूचना और औपचारिक प्रक्रिया
बताया जा रहा हैं कि किसानों को समय मुआवजा मिलेगा.अधिसूचना जारी होने के बाद औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें आपत्तियों और सुझावों का निस्तारण करने के बाद अंतिम अधिग्रहण किया जाएगा.भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा.
जानें रूट और प्रभावित गांव
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर जनपद की तहसीलें स्याना, बुलंदशहर, अनूपशहर, शिकारपुर और सिकंदराबाद से होकर गुजरेगा.प्रभावित गांवों में खुर्जा तहसील के अमानुल्लापुर, इनायतपुर, कपना, भगवानपुर, हसनपुर, बीघेपुर, सनैता, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया और विचौला शामिल हैं. बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, हिंगथला, चरौरा, सैदपुरा, इस्माइला, सराय छबीला, अडौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, मामनकुलां, भाईपुर, ऐमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी और पिपाला भी इस परियोजना के रूट में शामिल हैं.
आर्थिक और यातायात लाभ
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से न केवल बुलंदशहर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी. गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जेवर हवाई अड्डे तक कनेक्टिविटी बढ़ने से औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है. साथ ही, किसानों को उनकी भूमि के बदले उचित मुआवजा मिलने से आर्थिक लाभ भी होगा.
