गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला इन दो एक्टर्स संग हुईं कोजी! फैंस का फूटा गुस्सा

गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला इन दो एक्टर्स संग हुईं कोजी! फैंस का फूटा गुस्सा

बिग बॉस 19 को खत्म हुए काफी दिन हो चुके हैं. लेकिन, इस सीजन के विनर रहे गौरव खन्ना आज भी लाइमलाइट में बने रहते हैं. इतना ही नहीं एक्टर की वाइफ आकांक्षा चमोला की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है. पहले तो आकांक्षा को मां ना बनने के फैसले की वजह से ट्रोल किया गया.
उसके बाद वो अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. वहीं, अब आकांक्षा ने नए वीडियो ने बवाल मचाकर रख दिया है. दरअसल, लेटेस्ट वीडियो में आकांक्षा अपने पति गौरव को छोड़कर दो एक्टर के संग कोजी होती नजर आ रही हैं. आकांक्षा की इस वीडियो को देखने के बाद गौरव खन्ना के फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई क्या है.
आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो दो एक्टर्स के संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं. पहले तो वीडियो में आकांक्षा एक लड़की के संग मजाक मस्ती करती हैं और फिर एक्टर के संग रोमांटिक होती है.उसके बाद दूसरा एक्टर नजर आता है.
फिर उसके संग आकांक्षा कोजी होती है. वीडिय़ो में आकांक्षा का एक्सप्रेशन देखते ही बन रहा है. वो काफी कंफर्टेबल दिख रही हैं और हर मोमेंट को एंजॉय कर रही हैं.आकांक्षा का ये अंदाज वैसे तो गौरव के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. इसी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
इस वीडियो को देखने के बाद लोग आकांक्षा को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’गौरव की इमेज बिल्कुल ही डाउन कर दी इस औरत ने तो..दूसरे ने लिखा,’ये इन दोनों आदमियों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही है.’इसके अलावा और भी कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में आकांक्षा ने ट्रोलिंग से परेशान होकर अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है.आपको बता दें ये वीडियो आकांक्षा के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है. इस प्रोजेक्ट में वो कुंवर अमर और अली हसन के संग दिखाई देंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *