पुणे में चलती ऑटो की छत पर बैठा दिखा कुत्ता, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

पुणे में चलती ऑटो की छत पर बैठा दिखा कुत्ता, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Dog Viral Video : पुणे के डांगे चौक से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ता चलती ऑटो-रिक्शा की छत पर आराम से बैठा नजर आ रहा है। ऑटो सड़क पर सामान्य गति से चल रही है और आसपास ट्रैफिक भी दिखाई दे रहा है, लेकिन कुत्ता बिल्कुल शांत बैठा है।

यह वीडियो पुणे के निवासी गौरव सतीश गावड़े ने रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। क्लिप में देखा जा सकता है कि ड्राइवर सड़क पर गाड़ी चला रहा है और ऐसा लगता है कि उसे इस बात की जानकारी भी नहीं है कि उसकी ऑटो की छत पर एक कुत्ता बैठा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

ऑटो की छत पर बैठकर सफर करते दिखा कुत्ता

होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने कुत्ते के संतुलन और उसके शांत स्वभाव को देखकर हैरानी जताई। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि कुत्ता का मजा ले रहा है।

वहीं कई यूजर्स ने इसे लापरवाही बताया और कहा कि यह घटना मजेदार जरूर लग सकती है, लेकिन यह काफी जोखिम भरी है। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर ड्राइवर को पता नहीं था, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

कई यूजर्स ने जानवर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि अगर अचानक ब्रेक लग जाता या ऑटो तेज मोड़ लेती, तो कुत्ता नीचे गिर सकता था और गंभीर रूप से घायल हो सकता था।

सड़क पर गिरने से अन्य वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता था। यह वीडियो भले ही सोशल मीडिया पर मनोरंजन का विषय बन गया हो, लेकिन इसने सड़क सुरक्षा और पशु सुरक्षा को लेकर एक जरूरी बहस जरूर छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *