थिएटर के बाद OTT पर धमाका करने आ रही चिरंजीवी की ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

थिएटर के बाद OTT पर धमाका करने आ रही चिरंजीवी की ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Mana Shankara Vara Prasad Garu Movie: मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’ इस साल 12 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन अगर आप किसी वजह से इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। यह फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘’ की कहानी एक ईमानदार और बहादुर NIA अधिकारी शंकरा वरप्रसाद के इर्द-गिर्द घूमती है। वह देश की सुरक्षा से जुड़े मिशनों को संभालता है, लेकिन उसकी निजी जिंदगी उतनी ही उलझी हुई है। वरप्रसाद की शादी शशिरेखा से होती है, जो भारत के सबसे अमीर उद्योगपति की बेटी है।

मिडिल क्लास बैकग्राउंड से आने वाले वरप्रसाद और शशिरेखा का प्यार समाज और परिवार की सोच से टकराता है। शादी के बाद शशिरेखा के पिता उनके रिश्ते में लगातार दखल देते हैं, जिससे दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ती जाती हैं। हालात ऐसे बन जाते हैं कि यह कपल छह साल तक अलग-अलग रहने को मजबूर हो जाता है।

इसी बीच वरप्रसाद की जिंदगी में एक पुराना दुश्मन दोबारा लौट आता है, जो उसके परिवार की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वरप्रसाद प्रोफेशनल और पर्सनल चुनौतियों के बीच संतुलन बनाते हुए अपने रिश्ते और परिवार को बचाने की कोशिश करता है। क्या वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दोबारा एक हो पाता है, यही फिल्म का इमोशनल कोर है।

कब और कहां होगी OTT रिलीज?

चिरंजीवी की यह दमदार फिल्म ZEE5 पर 11 फरवरी 2026 से स्ट्रीम की जाएगी। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद OTT प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की है।

फिल्म की कास्ट और क्रू

फिल्म में चिरंजीवी के साथ , कैथरीन ट्रेसा, जरीना वहाब, हर्षवर्धन, अभिनव गोमातम, सचिन खेडेकर, शरत सक्सेना और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। खास बात यह है कि वेंकटेश दग्गुबाती फिल्म में एक कैमियो रोल में दिखाई देते हैं, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज है। ऐसे में अगर आप एक्शन, इमोशन और फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *