
Chocolate Health Benefits : वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। युवाओं को वैलेंटाइन वीक का इंतजार बेसब्री रहता है। यह वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। जैसा कि आप जानते है कि, हर साल वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है।
इस दिन कपल्स और लव बर्ड्स एक-दूसरे को उनकी पसंदीदा का इजहार करते है। यह दिन सिर्फ चॉकलेट देने का नहीं है बल्कि अपने रिश्तों में मिठास घोलने का भी दिन होता है। चॉकलेट को हमेशा से प्यार का प्रतीक माना जाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर चॉकलेट
Chocolate Day पर चॉकलेट खाना न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जबरदस्त फायदेमंद है। विशेषकर डार्क चॉकलेट के सेवन से दिल की सेहत में सुधार, कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रण और मानसिक तनाव कम होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, जरूरी मिनरल्स और अच्छी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
चॉकलेट खाने के क्या है फायदे
डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. इनमें से मुख्य फायदे ये हैं:
-
स्ट्रेस कम होता हैं
डार्क चॉकलेट स्ट्रेस हार्मोन को कम कर सकती है। इसके सेवन से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मददगार माने गए हैं।
-
हार्ट के लिए फायदेमंद
डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। जो इसका सेवन करता है उसका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सकता है।
-
वेट लॉस में फायदेमंद
डार्क चॉकलेट में कैलोरी बहुत कम होती है। शुगर की मात्रा भी कम होती है। जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें इसके सेवन से फायदा हो सकता है।
-
स्किन में ग्लो आता हैं
डार्क चॉकलेट को उम्र के प्रभाव कम करने वाला भी माना गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाते है। इसके सेवन से स्किन में ग्लो आ सकता है।
-
पोषक तत्वों से भरपूर
डार्क चॉकलेट में पाया जाने वाला आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व रखते है।
-
अनिंद्रा की समस्या
जिन लोगों का स्लीप पैटर्न डिस्टर्ब है उन्हें डार्क चॉकलेट खाने से अच्छी नींद आ सकती है।
