Cocktail 2 के बाद फिर जमेगी शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना की जोड़ी, इस बार रोमांटिक कॉमेडी में दिखेगा जादू

Cocktail 2 के बाद फिर जमेगी शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना की जोड़ी, इस बार रोमांटिक कॉमेडी में दिखेगा जादू

Shahid Kapoor And Rashmika Mandanna Upcoming Romantic Comedy Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों सितारे बहुत जल्द ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी रिलीज इसी साल सितंबर में तय मानी जा रही है। लेकिन इससे पहले ही इस फ्रेश जोड़ी को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर डायरेक्टर अमित शर्मा ने अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना को फाइनल कर लिया है। दोनों एक्टर्स हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।

अमित शर्मा के निर्देशन में बनेगी फिल्म

आपक बता दें कि इस अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे, जिन्होंने इससे पहले ‘बधाई हो’ और ‘मैदान’ जैसी हिट और सराही गई फिल्में दी हैं। फिल्म को सुनीर खेतरपाल प्रोड्यूस करेंगे और इसका निर्माण वर्मिलियन वर्ल्ड के बैनर तले जियो स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के टाइटल का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद और रश्मिका अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद अगस्त-सितंबर 2026 में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

ऐसे में अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार धमाल मचाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसके बाद शाहिद वेब सीरीज ‘फर्जी’ के अगले सीजन की शूटिंग भी शुरू करेंगे, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

रश्मिका मंदाना की व्यस्त पाइपलाइन

इसके अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ ‘रणबाली’, एटली की एक्शन फिल्म ‘#AA22xA6’ और फिल्म ‘मायसा’ जैसी कई चर्चित परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। ऐसे में कुल मिलाकर, ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद और रश्मिका की यह नई रोमांटिक कॉमेडी फैंस के लिए एक और बड़ा ट्रीट साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *