
Anup Jalota On Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल इन दिनों लगातार विवादों में घिरा हुआ है। फिल्म का टीजर 3 फरवरी को रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध देखने को मिल रहा है। अब इस मामले में मशहूर भजन और ग़ज़ल गायक अनूप जलोटा भी कूद पड़े हैं और उन्होंने मेकर्स को एक अलग ही सलाह दे डाली है।
अनूप जलोटा ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ‘पंडित’ शब्द एक धर्म और जाति से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसे नकारात्मक रूप में दिखाना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उन्होंने मेकर्स को सुझाव दिया कि अगर टाइटल में छोटा सा बदलाव कर दिया जाए, तो पूरा विवाद खत्म हो सकता है।
अनूप जलोटा ने ‘घूसखोर पंडत’ का सुझाया नया टाइटल
अनूप जलोटा के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘’ की जगह ‘घूसखोर पुजारी’ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुजारी कोई जाति या धर्म नहीं होता, बल्कि पूजा करने वाला कोई भी व्यक्ति पुजारी हो सकता है। अनूप जलोटा ने कहा, “पंडित एक जाति और धर्म से जुड़ा शब्द है। किसी जाति को घूसखोर कहना गलत है। अगर टाइटल ‘घूसखोर पुजारी’ कर दिया जाए, तो पुजारी कोई भी हो सकता है…मैं, आप या कोई और।”
अनूप जलोटा ने ‘घूसखोर पंडत’ विवाद में मेकर्स को दे दी सलाह
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv)
उन्होंने आगे कहा कि पुजारी कोई एक समुदाय नहीं है, बल्कि जो भी पूजा करता है वही पुजारी कहलाता है। ऐसे में टाइटल बदलने से कई लोगों की नाराजगी खत्म हो सकती है और फिल्म को लेकर बनी मुश्किलें भी आसान हो जाएंगी।
गौरतलब है कि ‘घूसखोर पंडत’ के टीजर के सामने आते ही फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग तेज हो गई थी। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि फिल्म का नाम एक खास वर्ग को बदनाम करता है और समाज में गलत संदेश देता है।
विवाद यहीं नहीं रुका। भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग उठाई। वहीं ब्रज क्षेत्र के संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर बैन लगाने और मेकर्स पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामला बढ़ने के बाद लखनऊ में डायरेक्टर और टीम पर FIR दर्ज
मामला इतना बढ़ा कि उत्तर प्रदेश के के निर्देश पर फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे और उनकी टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
फिल्म की बात करें तो ‘घूसखोर पंडत’ में मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता और श्रद्धा दास अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।
