UK ट्रैवल व्लॉगर ने दिल्ली मेट्रो का किया अनुभव साझा, कहा- “लंदन से भी बेहतर”

UK ट्रैवल व्लॉगर ने दिल्ली मेट्रो का किया अनुभव साझा, कहा- “लंदन से भी बेहतर”

UK Travel Vlogger : ब्रिटेन के ट्रैवल व्लॉगर रोरी पोर्टर ने हाल ही में दिल्ली मेट्रो की अपनी यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने शुरुआत से लेकर अंत तक पूरे अनुभव को विस्तार से दिखाया।

सबसे पहले वह मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े नजर आते हैं और एंट्री प्रक्रिया समझाते हैं। वह बताते हैं कि यहां बैग को एक्स-रे मशीन से स्कैन कराया जाता है, बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा जांच होती है। उन्होंने कैमरे के जरिए सिक्योरिटी सेटअप भी दिखाया और इसे सुरक्षित और व्यवस्थित बताया।

 

View this post on Instagram

 

ब्रिटेन के व्लॉगर ने दिल्ली मेट्रो को बेहतर बताया

रोरी ने किराए की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि करीब आधे घंटे की यात्रा के लिए उन्हें सिर्फ 43 रुपये देने पड़े, जो उनके अनुसार दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवाओं में से एक है।

जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती है, वह सिल्वर रंग के कोच दिखाते हैं और अंदर जाकर रिकॉर्डिंग जारी रखते हैं। अंदर का दृश्य दिखाते हुए वह कहते हैं कि ट्रेन बेहद आधुनिक, साफ-सुथरी और सुगंधित है। उन्होंने सीटों की व्यवस्था और एसी सुविधा की भी तारीफ की।

दुनिया की बेहतरीन मेट्रो सेवाओं में से एक

यात्रा के दौरान रोरी ने भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि डिब्बे में ज्यादा भीड़ नहीं थी और बैठने के लिए पर्याप्त सीटें मौजूद थीं। उन्होंने को बेहद कुशल और बेहतर कनेक्टिविटी वाला सिस्टम बताया।

यहां तक कि उन्होंने इसे लंदन मेट्रो से भी बेहतर करार दिया। उनका कहना था कि यह दुनिया की बेहतरीन मेट्रो सेवाओं में से एक है। वीडियो को पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनके अनुभव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *