
Dubai RTA : दुबई के क्राउन प्रिंस हामदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बिना ड्राइवर वाली कार में सफर करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पूरी तरह ऑटोमैटिक मोड में चल रही है और स्टीयरिंग पर किसी का हाथ नहीं है।
प्रिंस आराम से सीट पर बैठे हुए हैं और सफर का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “Hands off, future on”, जिसका मतलब है कि अब भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का समय आ गया है।
View this post on Instagram
दुबई की सड़कों पर ड्राइवरलेस सेवा
यह ड्राइवरलेस कार चीन की कंपनी Baidu की Apollo Go तकनीक पर आधारित है। दुबई की सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने इस कंपनी को सार्वजनिक सड़कों पर बिना सेफ्टी ड्राइवर के कार चलाने की अनुमति दी है।
फिलहाल इसका ट्रायल जुमैरा और ज़ाबील जैसे इलाकों में किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब Baidu की ड्राइवरलेस सेवा चीन के बाहर संचालित हो रही है। दुबई साइंस पार्क में इस परियोजना के लिए एक कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है।
भविष्य की तकनीक की झलक
पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। लोगों ने इसे भविष्य की तकनीक की झलक बताया है। कई यूजर्स ने दुबई की तकनीकी प्रगति की तारीफ की है, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
इस वीडियो को भारत सहित कई देशों में देखा और साझा किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में आम हो सकती हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बदल सकती हैं।
