
Banda Viral Video: यूपी के बांदा में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बबेरू तहली क्षेत्र के कस्बे में एक तीन मंजिला इमारत पोकलेन मशीन पर ही आ गिरी। इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगा।
यह मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को मलबे से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि मकान को पहले ही खाली करा लिया गया था, अन्यथा बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
सामने आया हादसे का VIDEO
किसी ने बुलडोजर के ऊपर बिल्डिंग गिरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मंजिला इमारत के अचानक गिरने से आस-पास के लोग डर गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि तोड़फोड़ का काम बिना किसी सुरक्षा सावधानी के किया जा रहा था।
यूपी के बांदा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुलडोजर पर भरभरा कर गिर पड़ी बिल्डिंग
हादसे में बुलडोजर चालक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. घटना का लाइव वीडियो वायरल
— Priya singh (@priyarajputlive)
लोगों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
लोगों ने आरोप लगाया कि मौके एंबुलेंस या मेडिकल इमरजेंसी का कोई इंतजाम नहीं था। अधिकारी और कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के बुलडोजर चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन और के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान में भेदभाव किया जा रहा है और लोगों के घरों को तय मानकों का पालन किए बिना गिराया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का यह भी आरोप है कि बुलडोजर का इस्तेमाल जबरदस्ती किया जा रहा है, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं और यह कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करके की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी पूरी घटना के दौरान चुप रहे।
घटना पर क्या कुछ बोले SDM?
बबेरू SDM अविनाश ने बताया कि PWD अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा था। जो इमारत गिरी वह अतिक्रमण वाले इलाके में थी और उसे गिराने का प्लान था। उनके अनुसार, इमारत अपने आप गिर गई और ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना अभी भी चर्चा और विवाद का विषय बनी हुई है।
