
India vs France : भारत में रह रही एक फ्रांसीसी महिला की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उसने फ्रांस और भारत की तुलना करते हुए कहा कि कई मामलों में भारत उसे अपने देश से आगे नजर आता है। महिला ने खासतौर पर भारत की कम्युनिटी भावना और आपसी सहयोग की संस्कृति की तारीफ की।
उसके मुताबिक, भारत में लोग एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और मुश्किल समय में परिवार की तरह साथ देते हैं। उसने माना कि यहां सामाजिक अपेक्षाएं कभी-कभी दबाव भी बनाती हैं, लेकिन फ्रांस जैसे ज्यादा व्यक्तिगत जीवन वाले समाज से आने के बाद उसे भारत का यह अपनापन बेहद खास लगता है।
View this post on Instagram
फ्रांस की महिला ने की भारत की तारीफ
महिला ने अपनी पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह खरगोशों को खाना खिलाते हुए नजर आती है। इस वीडियो के जरिए उसने देखभाल और जुड़ाव की भावना को दर्शाया। प्राकृतिक सुंदरता को लेकर भी उसने भारत की जमकर तारीफ की। उसके अनुसार, भारत में रेगिस्तान, पहाड़, जंगल, समुद्र, बैकवॉटर और अलग-अलग मौसम एक ही देश में देखने को मिलते हैं।
यह विविधता फ्रांस से कहीं ज्यादा व्यापक और अनोखी है। महिला भारतीय पारंपरिक कपड़ों से भी प्रभावित दिखी। उसने कहा कि यहां की कढ़ाई, मोती और हाथ की बारीक कारीगरी अद्भुत है। जिन कपड़ों को भारत में सामान्य माना जाता है, वैसी डिजाइन फ्रांस में हाई-फैशन की श्रेणी में गिनी जाती है।
भारत की सांस्कृतिक और विविधता को उजागर किया
महिला की इस सकारात्मक सोच ने पर लोगों का दिल जीत लिया। कई यूजर्स ने उसकी पोस्ट पर खुशी जताई। एक यूजर ने लिखा कि सबसे अच्छा है इंडिविजुअलिज्म और कम्युनिटी का संतुलन।
वहीं दूसरे ने कहा कि अच्छा लगा कि आपको हमारे देश की ये बातें पसंद आईं। महिला के विचारों ने एक बार फिर ताकत और विविधता को वैश्विक मंच पर उजागर कर दिया।
