शाम की भूख का पक्का इलाज! बिना ओवन के 10 मिनट में ब्रेड और घर की सब्जियों से बनाएं बाजार जैसा पिज्जा

शाम की भूख का पक्का इलाज! बिना ओवन के 10 मिनट में ब्रेड और घर की सब्जियों से बनाएं बाजार जैसा पिज्जा

Bread Pizza Without Oven: अक्सर शाम के समय जब कुछ चटपटा खाने का मन हो तो हम बाहर से जंक फूड मंगाते हैं। लेकिन अब आप घर पर ही साधारण ब्रेड से चीजी ब्रेड पिज्जा पॉकेट बना सकते हैं। यह रेसिपी न केवल हेल्दी है बल्कि इसे बनाने में न ओवन की जरूरत है और न ही घंटों मैदा गूंथने की मेहनत लगेगी।

शाम की चाय के साथ अक्सर कुछ नया और मजेदार खाने की ख्वाहिश होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक पिज्जा सबका पसंदीदा है लेकिन इसे घर पर बनाना थोड़ा लंबा काम लगता है। आपकी इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम लेकर आए हैं पॉकेट की बेहद आसान और क्विक रेसिपी।

इस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको पिज्जा बेस बनाने के लिए मैदा गूंथने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही इसे बेक करने के लिए ओवन की तलाश करनी पड़ती है। घर में रखी साधारण ब्रेड और कुछ सब्जियों के साथ आप इसे तवे या कड़ाही में आसानी से तैयार कर सकते हैं।

जरूरी सामग्री

इसके लिए आपको चाहिए ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन), बारीक कटी सब्जियां (शिमला मिर्च, प्याज, मकई, गाजर), पिज्जा सॉस, मोजेरेला चीज, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो।

बनाने की आसान विधि

स्टफिंग तैयार करें: एक बाउल में सभी कटी हुई सब्जियों को पिज्जा सॉस, चीज, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो के साथ अच्छी तरह मिला लें।

ब्रेड को करें तैयार: ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें और बेलन की मदद से ब्रेड को हल्का चपटा कर लें।

पॉकेट की फिलिंग: ब्रेड के बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें। किनारों पर मैदे और पानी का घोल लगाएं और ब्रेड को फोल्ड कर किनारे दबा दें ताकि यह पॉकेट का आकार ले ले।

फ्राई या एयर फ्राई करें: अब इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। यदि आप डाइट को लेकर सजग हैं, तो इसे एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

इसे बीच से काटकर गरमा-गरम टोमैटो केचप या शेजवान चटनी के साथ परोसें। जब आप इसे बीच से तोड़ेंगे तो पिघला हुआ चीज और सब्जियों का मेल आपको बिल्कुल रेस्टोरेंट वाले पिज्जा की याद दिला देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *