बाबा रामदेव के उपाय! उतर जाएगा चश्मा, आंखों के लिए रामबाण एक्सरसाइज

बाबा रामदेव के उपाय! उतर जाएगा चश्मा, आंखों के लिए रामबाण एक्सरसाइज

हार्ट, लिवर, किडनी, लंग्स और मसल्स की बेहतर हेल्थ के लिए तो कई लोग एक्सरसाइज करते हैं लेकिन आंखों की सेहत पर कोई ज्यादा खास ध्यान नहीं देता। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज और खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आंखों के लिए संजीवनी साबित हो सकती हैं। दिल का सारा हाल बताने वाली आंखों की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंखों में शुगर, हाई बीपी, हार्ट डिजीज, ऑक्सीजन लेवल कम होने के लक्षण भी नजर आते हैं इसलिए आंखों की अनदेखी सेहत पर भारी पड़ सकती है।
आंखों से जुड़ी बीमारियां– बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने ऐसी तकनीक की खोज की है जो रेटिना की नर्व्स को ट्रैक करके बीमारी का पता लगा सकती है। कैटरेक्ट, मायोपिया, ड्राई आई सिंड्रोम और ग्लूकोमा जैसी आंखों से जुड़ी बीमारियों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर 40 की उम्र के बाद बार-बार धुंधला दिखे या सिरदर्द बना रहे या फिर रात में रोशनी आंखों में चुभे, तो ये ग्लूकोमा यानी काला मोतिया की शुरुआत हो सकती है। शुगर पेशेंट्स को तो इस बीमारी से ज्यादा बचने की जरूरत है क्योंकि बाकी लोगों के मुकाबले डायबिटीज के मरीजों को ग्लूकोमा होने का खतरा दोगुना होता है। इस खतरनाक बीमारी के करीब सवा करोड़ से ज्यादा मरीज अकेले हमारे देश में हैं।
बढ़ाएं आंखों की रोशनी– 100 साल की उम्र तक भी आपकी नजर तेज बनी रहे, इसके लिए सबसे पहले आपको हर वक्त मोबाइल में आंखें गड़ाए रखने की आदत को सुधारना पड़ेगा। स्वामी रामदेव के योगिक-आयुर्वेदिक उपाय आंखों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। गाजर, शकरकंद, स्ट्रॉबेरी, आंवला का सेवन करके आंखों की रोशनी को सुधारा जा सकता है। इसके अलावा आंखों के दुश्मनों की बात की जाए, तो डायबिटीज, सर्द हवा, पॉल्यूशन, हाई बीपी, न्यूरो प्रॉब्लम, ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं।
हैरान कर देने वाले आंकड़े– हर समय फोन चलाने से बेचैनी 61%, गुस्सा 58%, हाइपरएक्टिवनेस 50%, चिड़चिड़ापन 47% और सुस्ती 47% तक बढ़ सकती है। इंटरनेट की लत बच्चों की आइसाइट को डैमेज कर रही है। ओटीटी 70%, सोशल मीडिया 64%, ऑनलाइन गेमिंग 28% और दूसरी एक्टिविटी 12% तक बच्चों से लेकर बड़ों तक के लाइफस्टाइल में घुसी हुई है। चश्मा उतारने के लिए बादाम, सौंफ और मिश्री को पीस कर पाउडर बना लीजिए और रात में गर्म दूध के साथ लीजिए।
आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज- आंखों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए सुबह-शाम 30 मिनट प्राणायाम करें। अनुलोम-विलोम और भ्रामरी भी आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए महात्रिफला घृत पिएं, 1 चम्मच दूध के साथ इसका सेवन किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक दिन में दो बार खाने के बाद इस घृत को पिएं। एलोवेरा-आंवला का जूस पीना, आंखों की रोशनी को सुधारने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *