
Romantic Chocolate Day Quotes: वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को दुनिया भर में चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। रिश्तों में मिठास लाने के लिए सिर्फ एक चॉकलेट बार देना काफी नहीं है बल्कि उसके साथ भेजे गए दिल छू लेने वाले अल्फाज़ आपके प्यार को और गहरा बना देते हैं।
महज एक दिन नहीं बल्कि एक मौका है अपने पार्टनर को यह बताने का कि वे आपकी जिंदगी में कितने खास हैं। जैसे एक अच्छी चॉकलेट मूड बना देती है वैसे ही एक खूबसूरत शायरी आपके पार्टनर का चेहरा खिला सकती है। चॉकलेट डे के मौके पर आप कुछ खास लिखकर भेज सकते हैं या स्टेटस लगा सकते हैं।
तू मेरी डेयरी मिल्क, मैं तेरा किटकैट, आजा मिल जाएं और बन जाएं एक चॉकलेट सेट! यह मैसेज उन कपल्स के लिए बेस्ट है जो अपने रिश्ते में दोस्ती और मस्ती को बरकरार रखते हैं।
मिठास तो हर जगह मिल जाएगी, पर तुम्हारी बातों जैसी मिठास कहीं नहीं, ये चॉकलेट तो बस एक बहाना है, असली मकसद तो तुम्हें करीब लाना है।
बिन पुकारे हमें अपने पास पाओगे, करते हैं वादा, साथ निभाएंगे, चॉकलेट से भी ज्यादा मीठा है प्यार हमारा, इसे ताउम्र यूं ही दिल में बसाएंगे।
रिश्ता हमारा चॉकलेट से भी ज्यादा मीठा है, कमी है तो बस तुम्हारे साथ की। इस चॉकलेट डे पर बस यही दुआ है, कि उम्र भर बनी रहे मिठास हमारे जज्बात की।
मेरे दिल की धड़कन हो तुम, डेयरी मिल्क का अहसास हो तुम, वैसे तो चॉकलेट बहुत पसंद है मुझे, पर मेरे लिए तो सबसे मिठास हो तुम!
जिंदगी एक चॉकलेट के डिब्बे जैसी है, और तुम इसमें सबसे ‘Sweet’ हिस्सा हो।
चॉकलेट तो बस एक जरिया है, असली मिठास तो तुम्हारे साथ बिताए लम्हों में है।
मेरी दुनिया की सबसे मीठी इंसान को, दुनिया की सबसे मीठी चॉकलेट
आजकल सोशल मीडिया पर सिर्फ टेक्स्ट नहीं बल्कि इन कोट्स के साथ कस्टमाइज्ड ग्राफिक्स शेयर करने का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है। आप इन संदेशों को को सुंदर बैकग्राउंड के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी या व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर अपने पार्टनर को टैग कर सकते हैं।
