यूपी में पति ने एक हजार रुपये में बेची पत्नी की आबरू, बोला- वो ऐसे ही पैसे कमाएगा; दो युवकों ने किया दुष्कर्म

यूपी:  एक युवक ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. उसने अपनी पत्नी का एक हजार रुपये में सौदा कर दिया। उसे दो युवकों के हवाले कर चला गया.दोनों युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया.

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक हजार रुपये में अपनी पत्नी का सौदा कर दिया.उसने पत्नी को दो युवकों के साथ भेज दिया.दोनों युवकों ने महिला को बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया.घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और पति की करतूत का विरोध किया.

इस पर पति ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर पीड़िता के पैरों तले से जमीन खिसक गई. घटना से आहत पीड़िता ने पति और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पति बोला- वह इसी तरह पैसे कमाएगा

पीड़ित महिला ने फैजगंज बेहटा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ कुछ दस्तावेज बनवाने जा रही थी.रास्ते में उनको पप्पू और बालकिशन मिले.आरोप है कि पति ने दोनों युवकों से एक हजार रुपये में उसका सौदा कर लिया.इसके बाद पति ने उसे दोनों युवकों के हवाले कर दिया.

दोनों युवकों ने महिला को बाग में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया. जैसे-तैसे वह वहां से अपने घर पहुंची. अपने पति से कहा कि उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया? इस पर पति बोला कि वह उससे इसी तरह पैसे कमाएगा.पति की करतूत जानकर उसके होश उड़ गए। अगले दिन पीड़िता थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी.

दोनों युवकों ने बाग में किया दुष्कर्म

पीड़ित महिला के मुताबिक दोनों युवक उसे बाइक पर बैठाकर सुरैनी पापड़ी से बलकरनपुर जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित बाग में ले गए थे.वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है.पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा.पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *