The Kerala Story 2 का नया गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते ने छू लिया फैंस का दिल

The Kerala Story 2 का नया गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते ने छू लिया फैंस का दिल

O Maayi Ri Song Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के पहले पार्ट ने रिलीज के साथ ही पूरे देश में तीखी बहस छेड़ दी थी। फिल्म की सच्चाई से जुड़ी संवेदनशील और बेबाक कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। अब इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2  गोज बियॉन्ड’ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है, जो पहले से कहीं ज्यादा गंभीर, भावनात्मक और सोचने पर मजबूर करने वाला नजर आ रहा है। हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘ओ माई री’ रिलीज किया गया है, जिसने आते ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।

‘ओ माई री’ गाना मां और बच्चे के बीच मौजूद उस अटूट और पवित्र रिश्ते को समर्पित है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। यह गीत एक मां के निस्वार्थ प्रेम, उसकी ममता, सुरक्षा और उस अपनापन को दर्शाता है, जो हर हाल में बच्चे के साथ खड़ा रहता है। गाने की हर पंक्ति दिल को छू जाती है और श्रोताओं को भावनाओं के सागर में डुबो देती है।

‘ओ माई री’ गाने ने जीता दर्शकों का दिल

इस गाने में मन्नन शाह का सोलफुल म्यूजिक और मनोज मुंतशिर के गहरे और संवेदनशील बोल इसे और भी प्रभावशाली बनाते हैं। संगीत और शब्दों का यह मेल गाने को सिर्फ सुनने लायक नहीं, बल्कि महसूस करने लायक बना देता है। यही वजह है कि ‘ओ माई री’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

फिल्म का टीज़र पहले ही यह साफ कर चुका है कि ‘’ की कहानी पहले पार्ट से कहीं ज्यादा इंटेंस और शार्प होगी। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं।

कहानी की शुरुआत मासूम प्यार और भरोसे से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक डरावने और स्याह सच में बदल जाती है। जैसे ही ये लड़कियां दूसरे धर्म के युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं, कहानी एक गंभीर मोड़ ले लेती है और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों को सामने लाती है। फिल्म समाज के उन पहलुओं पर रोशनी डालती है, जिन पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती।

कब रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2?

‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह सीक्वल भी अपने पहले पार्ट की तरह समाज में चर्चा और बहस का बड़ा कारण बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *