बजट सत्र में जमकर हंगामा! राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करते रहे सपा विधायक

बजट सत्र में जमकर हंगामा! राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करते रहे सपा विधायक

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सदन में बोल रही थीं, इस दौरान सपा विधायक जमकर नारेबाजी और शोर-शराबा कर रहे थे।
सदन के अंदर भारी हंगामे के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में मुस्कुराते हुए मेज थपथपाई और कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाकर जवाब दिया।
वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) के विधायकों ने राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को विधानसभा परिसर में प्रदर्शन भी किया। सपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है।
रानी अहिल्याबाई होल्कर का पोस्टर थामे पार्टी विधायक सचिन यादव ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि सरकार ने होल्कर का अपमान किया, जिन्होंने करीब 300 साल पहले घाटों का विकास कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *