CM योगी ने कहा- बंट गए तो फिर कटने के रास्ते भी खुलेंगे

CM योगी ने कहा- बंट गए तो फिर कटने के रास्ते भी खुलेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि याद रखना सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा. देश कमजोर होगा तो सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होगा. जाति क्षेत्र और भाषा उसके सामने कोई मायने नहीं रखेगी और इसलिए इस बात को ध्यान में रखना.

सीएम योगी ने कहा इस बात को ध्यान में रखना कि जो बांटने वाले लोग हैं ना जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर इन लोगों से सावधान रहना. याद करिए ना बांग्लादेश के मुद्दे पर ये सब मौन है. बांग्लादेश में जो मारे जा रहे हैं हिंदू हर दिन आप सुनते होंगे, एक हिंदू जला दिया गया. एक हिंदू के घर में आग लगाकर के मार दिया गया. राह चलते हुए एक हिंदू को जला दिया गया.

मरने वाला हिंदू है कोई नहीं बोलेगा- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रतिदिन समाचार आ रहे हैं बांग्लादेश से, ये सब मौन हैं. ये मरने वाला हिंदू कौन है? यह सब दलित हिंदू हैं, कोई नहीं बोल रहा है. केवल कुछ हिंदू संगठनों को छोड़ दिया जाए और धर्माचार्यों को छोड़ दिया जाए. लगता है सबका मुंह बंद हो गया है, क्योंकि मरने वाला हिंदू है कोई नहीं बोलेगा. उसके लिए कोई मानव अधिकार नहीं है. उसके लिए कोई दुनिया का संगठन वकालत करने वाला नहीं है और मैं यही आपसे कहूंगा इन नेताओं के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं. बंटने की आवश्यकता नहीं, ये जो जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं, आपको तमाम प्रकार के वादों में बांटना चाहते हैं. इस बहकावे में भूल से भी मत आना.

बंट गए तो फिर कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि देश का दुश्मन आंखें लगाए बैठा है. आप बंट गए तो फिर कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे, उसको कभी मत होने देना. देश अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है, देश आगे बढ़ेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक लंबी यात्रा तय कर ली है और भारत एक लंबी यात्रा के लिए अपने आप को तैयार कर रहा है. भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत बनेगा, कोई दुनिया की ताकत अब भारत को रोक नहीं सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *