शादी के 2 साल में ही पति से अलग हुई दिव्या अग्रवाल! अकेले रहती हैं एक्ट्रेस, इंफ्लुएंसर ने बताया गोल्ड डिगर

शादी के 2 साल में ही पति से अलग हुई दिव्या अग्रवाल! अकेले रहती हैं एक्ट्रेस, इंफ्लुएंसर ने बताया गोल्ड डिगर

Divya Agarwal Personal Life: रियलिटी शो द 50 इन दिनों अपने ड्रामा और लड़ाई-झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में मौजूद सेलेब्स हर मौके को झगड़े और बहस के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ये शो अब लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। इस बीच, शो में दिव्या अग्रवाल की जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा भी सामने आया है।

भव्या सिंह ने शो में दिव्या से हुई बहस के दौरान दावा किया कि दिव्या अपने पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग रहती हैं। बीते दिनों मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं जिसमें कहा गया था कि दिव्या अपने पति से अलग होने वाली हैं।

इंफ्लुएंसर ने दिव्या अग्रवाल के रिलेशनशिप के खोले राज

शो में एक टास्क के दौरान वॉशरूम एरिया में खड़ी ने भव्या से टिशू पेपर मांगा, लेकिन भव्या ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। भव्या का कहना था कि उन्हें दिव्या का बात करने का अंदाज पसंद नहीं आता। इसके बाद दिव्या रिद्धी डोगरा के पास जाकर रोती हैं, लेकिन इस मौके पर भव्या सिंह ने दिव्या की निजी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए।

भव्या ने गॉर्डन एरिया में सपना चौधरी के सामने कहा कि दिव्या उनके पॉडकास्ट में आई थीं और उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वह अब कोई और रियलिटी शो करेंगी। दिव्या ने साफ मना कर दिया और कहा कि ‘बिग बॉस’ जीत चुकी हूं और अब कोई शो नहीं करना चाहती। भव्या ने आगे कहा, “अरे क्या उखाड़ लिया… पीआर कराकर। नकली औरत, सबके साथ फेक कर रही हो।”

पति को लेकर कही ये बात

भव्या सिंह ने दिव्या की पर्सनल लाइफ पर भी बात की और कहा, “दिवाली पर असली पटाखे इसके घर में फूटे थे और ये सब मैंने ही किया था। मुंबई में लोगों से भीख मांगती है कि मुझसे मिल लो। अपने पति से अलग रहती है।” भव्या ने यह खुलासा सिद्धार्थ भारद्वाज के सामने किया। इस तरह, द 50 में दिव्या अग्रवाल का निजी जीवन और भव्या सिंह के खुलासे ने शो का ड्रामा और बढ़ा दिया है। फैंस इस बहस और खुलासों को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शो की आगामी घटनाओं को लेकर इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *