Chocolate Day 2026: चॉकलेट से भी मीठे हैं बॉलीवुड के ये गाने, पार्टनर के साथ झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

Chocolate Day 2026: चॉकलेट से भी मीठे हैं बॉलीवुड के ये गाने, पार्टनर के साथ झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

Romantic Bollywood Songs For Chocolate Day: दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और 9 फरवरी को प्यार के इस खास हफ्ते का सबसे मीठा दिन यानी चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर अपने रिश्ते में मिठास भरते हैं। अगर आप इस मौके को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के ये रोमांटिक गाने आपके सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकते हैं।

चॉकलेट

टोनी कक्कड़ का सुपरहिट सॉन्ग ‘चॉकलेट’ आज के समय में कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस गाने में रोमांस और मस्ती का परफेक्ट मेल देखने को मिलता है। टोनी कक्कड़ की आवाज और म्यूजिक इस गाने को चॉकलेट डे के लिए एकदम फिट बनाते हैं। अवनीत कौर और रियाज अली पर फिल्माया गया यह सॉन्ग अपने पार्टनर को डेडिकेट करने के लिए बेहतरीन चॉइस है।

गुलाबी

फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ का गाना ‘गुलाबी’ प्यार की शुरुआत और हल्की-फुल्की केमिस्ट्री को खूबसूरती से दर्शाता है। जिगर सरैया और प्रिया सरैया की आवाज इस गाने को और भी खास बनाती है। और वाणी कपूर की फ्रेश जोड़ी इस गाने में नजर आती है, जो चॉकलेट डे पर रोमांटिक मूड सेट कर देगी।

गल मिट्ठी मिट्ठी बोल

अगर आप पर थोड़ा डांस और मस्ती चाहते हैं, तो फिल्म ‘आयशा’ का गाना ‘गल मिट्ठी मिट्ठी बोल’ जरूर प्लेलिस्ट में शामिल करें। तोची रैना की आवाज और अमित त्रिवेदी का म्यूजिक इस गाने को एनर्जी से भर देता है। अभय देओल और सोनम कपूर पर फिल्माया गया यह सॉन्ग दिल और माहौल दोनों को मीठा बना देगा।

हीरिए

‘हीरिए’ एक सॉफ्ट और सुकून देने वाला रोमांटिक सॉन्ग है, जो बिना शर्त प्यार की बात करता है। जसलीन रॉयल की मधुर आवाज और भावुक बोल इस गाने को चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर के लिए परफेक्ट डेडिकेशन बनाते हैं। दुलकर सलमान के साथ इसकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

इश्क वाला लव

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का ‘इश्क वाला लव’ आज भी कपल्स की पहली पसंद बना हुआ है। यह गाना प्यार में पड़ने की मासूम खुशी को बखूबी बयां करता है। चॉकलेट डे पर इस सॉन्ग के साथ अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना एक शानदार आइडिया हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *