अमेठी में इंटर कॉलेज कर्मचारी पर युवती को भगाने का आरोप, केस दर्ज

अमेठी: पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और युवती की तलाश की जा रही है. पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री 2 फरवरी को घर से अचानक लापता हो गई थी.

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका. बाद में जानकारी मिली कि पीपरपुर निवासी रवि गुप्ता उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से ही युवती से बातचीत करता था और उसे परेशान करता था.

युवती एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी, जहां आरोपी चपरासी के पद पर कार्यरत है और वहीं पर भी उसे परेशान करता था. इस संबंध में परिजनों द्वारा 3 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी.

थाना प्रभारी पीपरपुर श्री राम पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की शीघ्र बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है. जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *