Rajpal Yadav Tihar Jail: ‘टाइम खराब नहीं होता’, तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पॉजिटिव मैसेज वायरल

Rajpal Yadav Tihar Jail: ‘टाइम खराब नहीं होता’, तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पॉजिटिव मैसेज वायरल

Rajpal Yadav Positive Message: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ‘टाइम खराब’ होने को लेकर बेहद पॉजिटिव सोच जाहिर की थी।

दरअसल, एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा था कि टाइम तो कभी खराब नहीं चल रहा था बॉस। अगर खराब चल रहा होता तो आज यहां बैठे नहीं होते। जो आदमी चल सकता है, बोल सकता है, खड़ा हो सकता है और सोच सकता है, उसका टाइम अच्छा ही है। उन्होंने आगे कहा था कि असली खराब समय उसे कहते हैं जब कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो या किसी हादसे में शारीरिक रूप से अक्षम हो जाए।

राजपाल यादव ने कही ये बात

राजपाल यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि टाइम उसको खराब बोलते हैं, अगर आप टाटा अस्पताल में चले गए। टाइम उसको खराब बोलते हैं कि मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में दोनों पैर टूट गए या आधा शरीर काम नहीं कर रहा। एक्टर ने यह भी कहा था कि जो आदमी बोल सकता है, बैठ सकता है, उठ सकता है, वो आदमी ब्लेस्ड है और उसका टाइम अच्छा ही है, चाहे वो जेल में हो, चाहे बेल में हो, चाहे कहीं भी हो।

फैंस का रिएक्शन

अब जब वह खुद कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पर कई यूजर्स ने उनकी सोच की तारीफ की है। कुछ लोगों का कहना है कि राजपाल यादव दिल के अच्छे इंसान हैं और उनका वक्त जरूर बदलेगा। वहीं कई फैंस इस वीडियो को देखकर भावुक भी हो रहे हैं।

राजपाल यादव की फिल्म

बता दें कि को 2010 में बनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में जेल जाना पड़ा है। यह कर्ज उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और वह समय पर रकम नहीं चुका पाए। अकाउंट में पर्याप्त रकम न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने कई बार उन्हें भुगतान का निर्देश दिया, लेकिन रकम अदा न होने पर तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *