KSBKBT Spoiler: मिहिर ने तुलसी को किया डेट पर इनवाइट, नॉयना की साजिश से मचेगा घर में तूफान

KSBKBT Spoiler: मिहिर ने तुलसी को किया डेट पर इनवाइट, नॉयना की साजिश से मचेगा घर में तूफान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों इमोशन और ड्रामा के साथ अब रोमांस का तड़का भी लगने वाला है। हालिया एपिसोड्स में जहां मिहिर अपने हादसे के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर संभलने की कोशिश कर रहा है, वहीं तुलसी हर पल उसका साथ निभाती नजर आ रही है। लेकिन तुलसी और मिहिर की नजदीकियां नॉयना को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहीं। आने वाले एपिसोड में यही रिश्ता नया मोड़ लेने वाला है।

शो में दिखाया जाएगा कि घर में तुलसी को अकेला देखकर मिहिर उसके साथ हल्का-फुल्का फ्लर्ट करना शुरू कर देता है। मिहिर का अंदाज साफ इशारा देगा कि वह तुलसी के साथ फिर से पुराने रिश्ते को जीना चाहता है। इतना ही नहीं, वह तुलसी को डेट पर चलने का न्योता भी देगा और उसके लिए खास टेबल बुक कराएगा। हालांकि तुलसी इस बार मिहिर की बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं देगी और खुद को संयमित रखेगी।

मिहिर और तुलसी की डेट खराब

दूसरी ओर, जैसे ही नॉयना को पता चलेगा कि मिहिर ने किसी खास के लिए टेबल बुक की है और वह ‘खास’ वह नहीं है, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। नॉयना की डेट खराब करने की पूरी कोशिश करती नजर आएगी। इसी बीच कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट भी आने वाला है। मिहिर को घर में एक घड़ी मिलती है, जो उसी जगह से जुड़ी होती है जहां उसका और तुलसी का हादसा हुआ था। यह सुराग मिहिर को सच्चाई के करीब ले जाएगा। वह असली गुनहगार का पता लगाने के लिए कदम उठाएगा।

रणविजय के बहकावे में आ जाएगा अंगद

उधर अंगद, रणविजय के बहकावे में आकर ऋतिक की जिंदगी मुश्किल बना देगा। ऑफिस में उसकी दादागिरी से मिहिर का बिजनेस भी संकट में पड़ता दिखेगा। वहीं अकेलेपन से जूझ रहा ऋतिक मुन्नी के करीब आता नजर आएगा। कुल मिलाकर, ‘‘ में रोमांस, साजिश और खुलासों का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *