राजपाल यादव केस में केआरके का बड़ा दावा, बोले- 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है फिर लोन क्यों नहीं चुका रहे?

राजपाल यादव केस में केआरके का बड़ा दावा, बोले- 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है फिर लोन क्यों नहीं चुका रहे?

Rajpal Yadav Loan Controversy: अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस और कर्ज मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान ने इस पूरे मामले पर बड़ा दावा करते हुए नई बहस छेड़ दी है। केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजपाल यादव की संपत्ति और उनकी पत्नी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं।

केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह मामला सिर्फ राजपाल यादव का नहीं बल्कि उनकी पत्नी का भी है। उन्होंने सवाल किया कि जब केस दोनों के खिलाफ है तो फिर उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं? केआरके के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव की ओर से 1.50 करोड़ रुपये चुका दिए हैं, जिसकी वजह से उनकी पत्नी को राहत मिली है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कमाल आर खान का दावा

कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राजपाल यादव के पास करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है, लेकिन इसके बावजूद वह लोन चुकाना नहीं चाहते। उन्होंने लिखा कि कुछ समय पहले राजपाल यादव उनके एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे और उसी दौरान उन्हें उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी मिली। केआरके के अनुसार, अगर किसी के पास इतनी संपत्ति है तो कर्ज न चुकाने की वजह समझ से परे है।

राजपाल यादव की फिल्म अता पता लापता

गौरतलब है कि यह मामला साल 2010 का है, जब ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म पर असफल रही और लोन की अदायगी नहीं हो सकी। ब्याज और पेनल्टी जुड़ने के बाद यह रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।

राजपाल यादव को मिली थी छह महीने की सजा

साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार भुगतान के लिए समय दिया, लेकिन राशि जमा न होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश जारी किया गया। राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे। इस मामले में कई फिल्मी हस्तियों के उनके समर्थन में आने की खबरें भी सामने आई हैं। फिलहाल, केआरके के दावों के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *