सिर पर उगाने हैं नए बाल, तो इस्तेमाल करें भृंगराज-नारियल का दूध, दूर हो जाएगी हेयर फॉल प्रॉब्लम

कैसे उगाएं नए बाल?
Image Source : FREEPIK

नए बाल उगाने के लिए और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए अक्सर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर बैठे-बैठे नेचुरल तरीके से भी अपनी स्कैल्प पर नए बाल उगा सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं। दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं हेयर पैक- आज हम आपको घर पर औषधीय गुणों से भरपूर हेयर पैक की रेसिपी के बारे में बताएंगे। केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए आपको 2 बड़े स्पून भृंगराज का पाउडर और थोड़े से फ्रेश नारियल के दूध की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में इन दोनों नेचुरल चीजों को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका- आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 40 मिनट तक इस पैक को अपनी स्कैल्प पर लगाए रखिए। 40 मिनट के बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। एक हफ्ते में एक से दो बार इस औषधीय गुणों से भरपूर हेयर पैक का इस्तेमाल करें और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

हेयर फॉल से छुटकारा- अगर आप बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस नेचुरल हेयर पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए। इस हेयर पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके सिर पर नए बाल उगाने में मदद कर सकते हैं। गंजेपन को दूर करने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर भृंगराज और नारियल के दूध का मिक्सचर आपकी हेयर हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *