Sunny Deol ने खोला राज, ‘बॉर्डर 2’ के बाद 2026 में आ रही दो फिल्में, एक कहानी कर देगी दर्शकों को भावुक

Sunny Deol ने खोला राज, ‘बॉर्डर 2’ के बाद 2026 में आ रही दो फिल्में, एक कहानी कर देगी दर्शकों को भावुक

Lahore 1947 Release Date: बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो सनी देओल इन दिनों बॉर्डर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा। इसी बीच सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज होगी ‘लाहौर 1947’

हालिया बातचीत में सनी देओल ने पुष्टि की कि उनकी फिल्म लाहौर 1947 इस साल अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म देशभक्ति की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और इसमें सनी एक बार फिर दमदार अवतार में नजर आएंगे। गदर 2 के बाद देशभक्ति से जुड़ी कहानी में उनकी वापसी दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है।

‘गबरू’ से दिखेगा इमोशनल साइड

सनी देओल ने अपनी दूसरी फिल्म गबरू को लेकर खास उत्साह जताया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। भले ही यह बड़े पैमाने पर रिलीज न हो, लेकिन इसकी कहानी बहुत प्रभावशाली और भावनात्मक है।

फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी बयां करती है, जो छोटे शहर से बड़े सपने लेकर महानगर पहुंचता है। कुछ बनने की चाह में वह घर छोड़ देता है, लेकिन शहर की चुनौतियां और संघर्ष उसकी सोच और जिंदगी दोनों बदल देते हैं। यह कहानी उन युवाओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो सपनों की तलाश में बड़े शहरों का रुख करते हैं और फिर परिस्थितियों से जूझते हैं।

‘गदर 2’ के बाद बदली किस्मत

गदर 2 की ऐतिहासिक सफलता ने के करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। इसके बाद जाट और बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों को भी फैंस ने सराहा।

रामायण में निभाएंगे हनुमान का किरदार

और गबरू के अलावा सनी देओल के पास इक्का और रामायण: पार्ट 1 व रामायण: पार्ट 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी हैं। खास बात यह है कि नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायण में सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं। कुल मिलाकर, सनी देओल आने वाले समय में एक्शन, इमोशन और पौराणिक किरदारों के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *