हावड़ा स्टेशन पर छूटते-छूटते बची वंदे भारत, RPF जवान ने दौड़कर रुकवाई ट्रेन; वीडियो वायरल

हावड़ा स्टेशन पर छूटते-छूटते बची वंदे भारत, RPF जवान ने दौड़कर रुकवाई ट्रेन; वीडियो वायरल

Automatic Train Doors : पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ने से चूक गया। ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो चुके थे और वह प्लेटफॉर्म पर ही रह गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री हैरान-परेशान हालत में धीरे-धीरे आगे बढ़ती ट्रेन के साथ चल रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करे। आसपास मौजूद लोग भी स्थिति को देख रहे थे, तभी उसने पास खड़े RPF जवान को पूरी बात बताई।

RPF जवान ने ट्रेन छूटने से बचाई

मामला सुनते ही RPF जवान ने देरी नहीं की। “अब तो ट्रेन छूट गई” कहने के बजाय वह तुरंत इंजन की ओर दौड़ पड़े। वीडियो में साफ दिखता है कि जवान हाथ हिलाकर ड्राइवर को इशारा कर रहे हैं।

अच्छी बात यह रही कि के लोको पायलट ने स्थिति को तुरंत समझ लिया और ट्रेन रोक दी। कुछ ही पलों में यात्री को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने यात्रियों को समय पर पहुंचने की सलाह दी

वंदे भारत एक्सप्रेस में सिंगल लीफ प्लग डोर सिस्टम लगाया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। ट्रेन चलने के तुरंत बाद दरवाजे अपने आप बंद हो जाते हैं और रुकने के बाद ही खुलते हैं।

यह सिस्टम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर एयर कंडीशनिंग के लिए बनाया गया है। हालांकि, इस घटना के बाद कई यूजर्स यात्रियों को भी समय पर प्लेटफॉर्म पर पहुंचने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *