Usman Tariq, Ishan Kishan: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातदार दूसरी जीत के साथ अपने विजयी रथ को जारी रखा है। नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन पाकिस्तान है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की क्या तैयारी है इसके बारे में ईशान किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की।
भारत के ओपनर ईशान किशन ने 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) को लेकर मीडिया में बढ़ रही चर्चा को नजरअंदाज कर दिया।
Usman Tariq के बारे में क्या बोले ईशान?
नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच के बाद बोलते हुए किशन ने साफ किया कि टीम उस्मान तारिक के खतरे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही है। अपने पिछले गेम में भारतीय बैट्समैन ने नामीबिया के कैप्टन गेरहार्ड इरास्मस का सामना किया, जिनका स्लिंगिंग एक्शन तारिक जैसा ही माना जाता है। भारत के 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद इरास्मस ने 4 विकेट लिए।
हालांकि, ईशान किशन ने जोर देकर कहा कि गेरहार्ड इरास्मस का सामना करना खास तौर पर तारिक (Usman Tariq) की तैयारी के तौर पर नहीं देखा गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने पहले ही अपना होमवर्क कर लिया है और वो बॉल को देखने और नेचुरल खेलने पर फोकस करेंगे। ईशान किशन ने कहा, ‘हमने पहले ही तैयारी कर ली है। ये बस बॉल को देखने और अपना नैचुरल गेम खेलने के बारे में है। अगर बॉल हिट करने के लिए है, तो हम उसके लिए जाएंगे लेकिन हमें अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा।’
🚨 Big words from Ishan Kishan at the presser 🚨
“We’re already prepared for Usman Tariq. We’ll play the ball, not the bowler. And if it’s in our zone, it’s going out of the park.” 💥
Fearless intent. Clear plan. No mind games just pure attacking cricket. 🇮🇳🔥
…
— Ankit Malik (@ankitmalik22)
🚨 Big words from Ishan Kishan at the presser 🚨
“We’re already prepared for Usman Tariq. We’ll play the ball, not the bowler. And if it’s in our zone, it’s going out of the park.” 💥
Fearless intent. Clear plan. No mind games just pure attacking cricket. 🇮🇳🔥
…
— Ankit Malik (@ankitmalik22)
पाकिस्तान का स्पिन अटैक
इस विश्व कप में पाकिस्तान का स्पिन अटैक जबरदस्त लग रहा है, जिसमें अबरार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सैम अयूब के साथ उस्मान तारिक भी हैं। कोलंबो के हालात से स्पिन को मदद मिलने की उम्मीद है, इसलिए मुकाबला जबरदस्त हो सकता है। टीम इंडिया के बैटर भी इनका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
भारत-पाक मुकाबले में होगी अभिषेक शर्मा की वापसी?
आपको बता दें टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है। पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को टीम इंडिया कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेगी। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा की वापसी होती है या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार, 12 फरवरी को उनके बारे में अपडेट देते हुए कहा था कि अभिषेक को अभी ठीक होने में वक्त है जिसके चलते वो एक-दो मुकाबला मिस कर सकते हैं।
