महाशिवरात्रि पर गुड न्यूज देंगे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन? क्या बनने वाले हैं पेरेंट्स! सोशल मीडिया पर मची हलचल

महाशिवरात्रि पर गुड न्यूज देंगे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन? क्या बनने वाले हैं पेरेंट्स! सोशल मीडिया पर मची हलचल

Ankita Lokhande And Vicky Jain Big Announcement On Mahashivratri: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला यह कपल अपनी प्यारी केमिस्ट्री और रोमांटिक पोस्ट्स से फैंस का दिल जीतता रहता है। पिछले कुछ समय से अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। अब एक नए पोस्ट ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

महाशिवरात्रि पर बड़ा अनाउंसमेंट करेंगे अंकिता और विक्की

हाल ही में कपल ने से पहले एक खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि वे इस खास दिन पर कोई बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। बस फिर क्या था, फैंस ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स को लगा कि शायद यह खुशखबरी उनके परिवार से जुड़ी हो सकती है।

पोस्ट के सामने आते ही कमेंट सेक्शन सवालों से भर गया। लोग पूछने लगे “क्या गुड न्यूज आने वाली है?” और “क्या आप एक्सपेक्टिंग हैं?” हालांकि कपल ने अभी तक किसी भी अटकल पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 

View this post on Instagram

 

रॉयल अंदाज में दिखा कपल

अंकिता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स, रोमांटिक पोज और मुस्कुराते चेहरे हर तस्वीर में प्यार साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने एक भावुक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की गहराई को बयान किया।

उन्होंने लिखा कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं, एक-दूसरे के लिए लड़ते हैं और एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस अधूरे वाक्य की हो रही है, जहां उन्होंने लिखा कि वे वैलेंटाइन डे से ज्यादा महाशिवरात्रि का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि… और बात यहीं छोड़ दी।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

के इस “क्योंकि” शब्द ने फैंस को सोच में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रेग्नेंसी से जोड़ रहे हैं, तो कुछ को लगता है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा हो सकती है।लेकिन सच्चाई क्या है, यह तो महाशिवरात्रि के दिन ही सामने आएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो यह जोड़ी इन दिनों लाफ्टर शेफ में नजर आ रही है। शो में दोनों की नोकझोंक और प्यार भरी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। टीवी के अलावा दोनों म्यूजिक एल्बम्स में भी साथ दिखाई दे चुके हैं। अब फैंस की नजर महाशिवरात्रि पर टिकी है, जब अंकिता और विक्की अपनी ‘बड़ी अनाउंसमेंट’ से पर्दा उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *