
Anaganaga Oka Raju OTT Release: वीकेंड पर कुछ लोग थिएटर में नहीं, बल्कि घर बैठे मूवी देखना पसंद करते हैं। ऐस में अगर आप भी हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्म तलाश रहे है? तो नेटफ्लिक्स पर अभी ट्रेंड कर रही तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म अनगनगा ओका राजू आपका बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह फिल्म इसी साल 2026 में रिलीज हुई है और इसे मारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या, जबकि इसके प्रोडक्शन हाउस में सीतारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज शामिल हैं।
क्या है इस फिल्म की कहानी?
अनगनगा ओका राजू की कहानी एक आलसी और चालाक वारिस के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार पहले एक अमीर परिवार से था और अब अपनी शानदार लाइफस्टाइल को बनाए रखने के लिए अमीर लड़की चारुलता से शादी करने की योजना बनाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे पता चलता है कि उसे विरासत में पैसे नहीं बल्कि भारी फाइनेंशियल बोझ मिला है। अब सवाल यह है कि वह शादी करेगा या फिर कोई चाल चलेगा। साथ ही यह देखना दिलचस्प है कि दोनों के बीच प्यार पनपेगा या नहीं।
‘अनगनगा ओका राजू’ में ये कलाकार आए नजर
फिल्म में नवीन पोलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई और 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज हुई। रिलीज होते ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी।
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
अनगनगा ओका राजू 8 करोड़ के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नए रिकॉर्ड बनाए। इसका मनोरंजन पैक्ड कंटेंट और हल्की कॉमेडी दर्शकों को थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खूब पसंद आ रहा है।
कहां उपलब्ध है फिल्म
यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो वीकेंड पर हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ रोमांस और ड्रामा का मज़ा लेना चाहते हैं। हंसी-मजाक, रोमांस और ट्विस्ट का बेहतरीन मिश्रण इसे वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए बेस्ट बनाता है। अगर आप अपने वीकेंड को मजेदार और रिलैक्सिंग बनाना चाहते हैं, तो अनगनगा ओका राजू आपके लिए परफेक्ट फिल्म है।
