जिस उम्र में खेलते हैं बच्चे…उस उम्र में जयवर्धन ने जीती 60 लाख की डील, ‘शार्क टैंक’ में AI स्टार्टअप की धूम

जिस उम्र में खेलते हैं बच्चे…उस उम्र में जयवर्धन ने जीती 60 लाख की डील, ‘शार्क टैंक’ में AI स्टार्टअप की धूम

13 Year Old Jaiwardhan Tyagi In Shark Tank 5: ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ जब से शुरू हुआ है, तब से हर एपिसोड नई प्रेरणादायक कहानियां लेकर आ रहा है। लेकिन इस बार गाजियाबाद के 13 साल के जयवर्धन त्यागी ने सभी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने एआई स्टार्टअप से जजों को न सिर्फ प्रभावित किया बल्कि हैरान भी कर दिया। स्नैपडील के संस्थापक कुणाल बहल समेत सभी शार्क उनके कॉन्फिडेंस और विजन को देखकर दंग रह गए।

क्या है न्यूरापेक्साई?

दरअसल, 13 साल के जयवर्धन का स्टार्टअप ‘न्यूरापेक्साई’ एक एआई-आधारित मेडटेक प्लेटफॉर्म है। यह एमआरआई स्कैन, लैब रिपोर्ट्स, मेडिकल इमेज और पेशेंट हिस्ट्री का विश्लेषण कर आसान और स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करता है। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए मुफ्त उपलब्ध है। उन्होंने 5% इक्विटी के बदले 60 लाख रुपये की मांग की, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन 12 करोड़ रुपये बैठता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह कंपनी एक साल पहले शुरू की थी।

13 साल के जयवर्धन का था ये सपना

में जयवर्धन ने आगे बताया कि बचपन में उनका सपना शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का था। लेकिन बाद में उन्हें ब्लॉक कोडिंग में दिलचस्पी हुई और वहीं से उनकी टेक जर्नी शुरू हुई। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने ऑल-इन-वन सोशल मीडिया वेबसाइट बनाने की कोशिश की थी। एक बार उन्होंने रॉकेट बनाने की भी कोशिश की, हालांकि वह सफल नहीं हो सका। हालांकि, वो नेपोलियन और स्टीव जॉब्स को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। उनके पिता गणित के प्रोफेसर हैं, जिनसे उन्हें तार्किक सोच और गणितीय दृष्टिकोण मिला।

शार्क्स के सवाल पर दिया दमदार जवाब

जब जजों ने उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछा तो जयवर्धन ने कहा कि “यह कोई स्कूल प्रोजेक्ट नहीं है। मैंने इसके लिए अपनी जेईई कोचिंग छोड़ दी। उम्र 13 हो या 21, इससे फर्क नहीं पड़ता।” हालांकि कई शार्क्स ने एआई मॉडल के शुरुआती स्टेज का हवाला देते हुए निवेश से इनकार कर दिया।

अमन गुप्ता ने 60 लाख रुपये का किया निवेश

फिलहाल, अंत में बोट के को-फाउंडर और शार्क ने बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्होंने 60 लाख रुपये निवेश करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं पता यह मॉडल कितना बड़ा बनेगा, लेकिन मुझे भरोसा है कि आप भविष्य में कुछ बड़ा करेंगे।” इन सबके बाद उन्होंने जयवर्धन के पिता से बातचीत की और अमन मजाक में उनसे कहा कि “इसे क्या खाकर पैदा किया है? मुझे भी दो और ऐसे चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *