बेंगलुरु ट्रैफिक में ‘अरे लेडीज है’ सुनते ही मुस्कुराईं राइडर, 1.7 मिलियन व्यूज के साथ वीडियो वायरल

बेंगलुरु ट्रैफिक में ‘अरे लेडीज है’ सुनते ही मुस्कुराईं राइडर, 1.7 मिलियन व्यूज के साथ वीडियो वायरल

Women Rider Bengaluru Traffic : बेंगलुरु एक ऐसा शहर है, जहां लोग सपनों की नौकरी और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए आना चाहते हैं, लेकिन यहां की ट्रैफिक अक्सर लोगों को परेशान भी कर देती है। इसी ट्रैफिक के बीच रहने वाली ऋतु के साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने उनका दिन बना दिया।

31 दिसंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह धीमे-धीमे आगे बढ़ते ट्रैफिक का जिक्र करती नजर आती हैं। वीडियो में टेक्स्ट के जरिए वह बताती हैं कि ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया है। उनके बाइक पर कैमरा लगा था, जिससे पूरा मोमेंट रिकॉर्ड हो गया।

 

View this post on Instagram

 

ट्रैफिक पुलिस का रिएक्शन हुआ वायरल

वीडियो में जैसे ही ऋतु हेलमेट का शीशा हटाती हैं, सामने खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी के मुंह से निकलता है, “अरे लेडीज है…”। बस यही छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ गया। इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ऋतु ने कैप्शन में लिखा कि कई बार महिला राइडर्स को नियम तोड़ने पर रोका नहीं जाता, जो कि सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ प्रक्रियाएं महिला अधिकारी की मौजूदगी में ही होनी चाहिए। उनके इस संतुलित नजरिए की भी यूजर्स ने तारीफ की।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो पर ने कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें यह व्यवहार अच्छा लगता है, जबकि कई पुरुष यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लड़कों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होता।

कुछ लोगों ने इसे जेंडर सेंसिटिविटी से जोड़ा तो कुछ ने इसे सामान्य मानवीय प्रतिक्रिया बताया। कुल मिलाकर, ट्रैफिक की झुंझलाहट के बीच यह छोटा-सा मोमेंट लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आया और एक साधारण बातचीत पर वायरल कहानी बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *