
Rohit Shetty Case Arrests Another Accused From Rajasthan: मुंबई में मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच टीम को एक और सफलता मिली है। खबर है कि राजस्थान से एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले हरियाणा से चार अन्य संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
हरियाणा और राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी
एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ और मुंबई पुलिस ने हाल ही में जॉइंट ऑपरेशन के जरिए चार आरोपियों को पकड़ा था। गिरफ्तारी में शामिल लोगों की पहचान रितिक यादव (बहाबीजौली, आगरा), दीपक (सेक्टर-45, सादरपुर, नोएडा), सनी (बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई। अब राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी के मिलने से मामले में पुलिस को जांच में और मदद मिलेगी।
शहर में दहशत फैलाना था आरोपियों का मकसद
पुलिस ने अदालत को जानकारी दी है कि के घर फायरिंग के पीछे आरोपियों का मकसद मुंबई में दहशत फैलाना था। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
आगे की कार्रवाई हुई शुरू
जॉइंट ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील पवार की टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 जनवरी 2026 की रात आरोपियों ने कथित रूप से कुख्यात के इशारे पर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की थी। इस मामले को डीसीबी सीआईडी मुंबई में केस नंबर 19/2026 के तहत दर्ज किया गया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपियों से एक मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद हुई है।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है लिंक
आपको बता दें कि इस मामले में वांछित अपराधियों में शुभम लोनकर भी शामिल है। वह कथित रूप से रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ले चुका है। हालांकि, इससे पहले भी शुभम लोनकर पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी वांछित होने के आरोप हैं।
