IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या एंड कंपनी ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाते हुए 61 रनों से हरा डाला। इस मुकाबले में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की तो गेंदबाजी में बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने तो पड़ोसी देश के छक्के छुड़ा डाले।
भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से लेकर स्टेडियम में पहुंचे पाकिस्तानी फैन तक काफी निराश नजर आए। पाकिस्तानी के एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि अब पाक टीम भारत को चांद पर ही हरा पाएगी लेकिन चांद पर शायद ही कभी पाकिस्तान पहुंच पाए। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
IND vs PAK: हर बार पाकिस्तान ने दिए हार के बहाने
टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान की टीम इससे पहले जब-जब हारी है उसने हर बार कुछ न कुछ अलग बहाने दिए हैं। कभी उनके हिसाब से पिच अच्छी नहीं रही, कभी उनके मन का वेन्यू नहीं रहा तो कभी उनके खिलाड़ी स्वस्थ नहीं होते थे।
इस बार पाकिस्तान की टीम को वो सब कुछ मिला जो पाकिस्तान चाहती थी। पाकिस्तान को उसके मन की पिच मिली। कप्तान सलमान आगा ने दावा किया कि उनकी टीम विश्व कप में किसी भी टीम को हराने का दम रखती है। न्यूट्रल वेन्यू जहां पाकिस्तान पहले भी मैच खेल चुकी है, वहां भारतीय टीम मैच खेलने पहुंची लेकिन फिर भी पाकिस्तान जीत हासिल नहीं कर पाया।
पाकिस्तानी फैन ने अपनी ही टीम को किया शर्मसार
पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद से एक भारतीय पत्रकार ने पाकिस्तानी फैन से पूछा कि इस बार तो सारी कंडीशन आपके खिलाड़ियों के पक्ष में थी फिर भी पाकिस्तान क्यों नहीं जीता? इस सवाल पर उस फैन ने जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी फैन ने कहा,
“हमने अपनी मर्जी की पिच पर खेल कर देख लिया, आपको इंडिया से यहां बुलाकर देख लिया, सबकुछ कर लिया। इस कंडीशन में भी हम आपको नहीं हरा पाए तो शायद हमें चांद पर जाकर आपसे खेलना पड़ा और चांद पर भी सिर्फ आप ही जा सकते हो हम तो चांद पर जा भी नहीं सकते।”
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया
वैसे इस पाकिस्तानी फैन की बात इतनी गलत भी नहीं है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर ये कहना तो गलत नहीं होगा कि इस जन्म में वो सपने में भी भारतीय टीम को हरा दें तो उनके लिए बहुत गर्व की बात होगी। जिस तरह से रविवार, 15 फरवरी (IND vs PAK) को पाकिस्तान का टॉप बल्लेबाजी ऑर्डर उखड़ा उसे देखकर पाकिस्तान के लिए तो बस एक ही बात मुंह से निकली है “बेटा तुमसे न हो पाएगा।”
