
Doctor Saves Patient : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ दृश्य ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इन दिनों एक भावुक और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से चर्चा में है। वीडियो में एक महिला डॉक्टर ICU के भीतर गंभीर हालत में पड़े मरीज को करीब 30 मिनट तक लगातार सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देती नजर आती हैं।
मरीज की सांसें लगभग थम चुकी थीं और हालात बेहद नाजुक थे। उस मुश्किल घड़ी में डॉक्टर ने हार नहीं मानी और पूरी ताकत से मरीज की जिंदगी वापस लाने की कोशिश करती रहीं।
A woman doctor performed CPR for nearly 30 minutes and successfully revived a patient in the ICU. ❤️
The intense moment has gone viral, with many calling it a true act of courage and dedication.
Stories of real-life heroes are shared here regularly 🙌 ❤️— Bapfakurera (@TheoUw1)
सीपीआर से बची जान
में साफ दिखाई देता है कि डॉक्टर बिना रुके, बिना थके लगातार सीपीआर देती रहती हैं। उनके चेहरे पर तनाव और चिंता साफ झलकती है, लेकिन हिम्मत टूटती नहीं दिखती।
यह सिर्फ एक नहीं थी, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने की जिद थी। ICU में मौजूद अन्य स्टाफ भी स्थिति पर नजर बनाए हुए था। हर सेकंड कीमती था और हर कोशिश उम्मीद से भरी हुई थी।
लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी
करीब आधे घंटे की लगातार मेहनत के बाद आखिरकार वह पल आया जब मॉनिटर पर हलचल दिखाई दी और मरीज की धड़कन वापस लौट आई। ICU में मौजूद लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। यह सिर्फ एक मरीज की जान बचने की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत की जीत का प्रतीक बन गया।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह वीडियो याद दिलाता है कि दुनिया में अब भी ऐसे लोग हैं जो दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। यह दृश्य साबित करता है कि सेवा और समर्पण ही असली मानवता की पहचान है।
