
Nalini Jaywant Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा की एक समय की चमकती हुई अभिनेत्री नलिनी जयवंत का जन्म 18 फरवरी 1926 को मुंबई में हुआ था। बचपन से ही फिल्मों और अभिनय का शौक रखने वाली नलिनी ने मात्र 14 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म ‘राधिका’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस मौके पर फिल्ममेकर चिमनलाल देसाई ने उन्हें मुख्य भूमिका ऑफर की थी। शुरुआत में उनके पिता ने फिल्मों में काम करने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में राजी हो गए।
फिल्मों में शुरुआत के बाद नलिनी की प्रतिभा और खूबसूरती ने उन्हें जल्द ही पहचान दिलाई। 1948 में दिलीप कुमार और नरगिस के साथ फिल्म ‘अनोखा प्यार’ में काम करने के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। इसके बाद 1950 के दशक में ‘समाधि’, ‘संग्राम’ और देव आनंद के साथ कई फिल्में आने से नलिनी सुपरस्टार एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं।
40 गानों में दी नलिनी ने अपनी आवाज
सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि नलिनी की आवाज और गानों में भी रुचि थी। उन्होंने करीब 40 गानों में आवाज दी। उनकी बोल्ड इमेज और फोटोशूट ने भी उन्हें चर्चा में ला दिया। फिल्मफेयर मैगजीन के ब्यूटी पोल में उन्हें सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस का खिताब मिला। वे पर्दे पर स्विमसूट पहनने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं, जिससे उन्हें बड़ी लोकप्रियता मिली।
नलिनी जयवंत का करियर
हालांकि 1960 के दशक में उनका करियर ढलान पर आया और उन्हें काम कम मिलने लगा। निजी जिंदगी में नलिनी को काफी संघर्ष झेलना पड़ा। उनकी दो शादियाँ हुईं पहली शादी डायरेक्टर चिमनलाल देसाई के बेटे वीरेंद्र देसाई से, जो तीन साल में टूट गई। इसके बाद उनका अफेयर के साथ हुआ और फिर उन्होंने अभिनेता प्रभुदयाल से शादी की। दोनों की कोई संतान नहीं हुई।
नलिनी जयवंत अंत हुआ बेहद दुखद
नलिनी जयवंत का अंत समय बेहद अकेला और दुखद था। उनके दूसरे पति के निधन के बाद, 2009 में नलिनी का निधन हुआ। उनकी मौत के तीन दिन बाद ही उनका शव सामने आया, क्योंकि कोई उनके हालचाल के लिए नहीं आया। इस दर्दनाक घटना ने के इस पूर्व सुपरस्टार की जिंदगी के संघर्ष और संघर्षपूर्ण अंतिम दिनों की याद ताजा कर दी।
