Sunita Ahuja Statement: ‘मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं’, सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, क्या गोविंदा को कर देंगी माफ

Sunita Ahuja Statement: ‘मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं’, सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, क्या गोविंदा को कर देंगी माफ

Govinda Sunita Ahuja Relationship: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। हालांकि, गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ने साथ नजर आकर इन खबरों को खारिज कर दिया था।

अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि 40 साल का रिश्ता यूं ही खत्म नहीं हो सकता। सुनीता ने कहा कि मैं हमेशा इमोशनल रहूंगी क्योंकि 40 साल का रिश्ता रातों-रात नहीं टूटता, लेकिन अब मैं मजबूत दिल वाली बन गई हूं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सालों तक चुप रहने से उनकी सोच बदली है।

सुनीता आहूजा ने कही ये बात

सुनीता ने कहा कि कई लोगों ने उनकी मासूमियत का फायदा उठाया, लेकिन अब वह अपने हक के लिए आवाज उठाना जानती हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर औरत से कहती हूं कि अपने अधिकार के लिए लड़ो। पहले मैं परिवार की इज्जत की वजह से चुप रहती थी, लेकिन अब गोविंदा और मैं दोस्त हैं, तो मैं सिर्फ उनकी बात क्यों सुनूं? जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को माफ कर सकती हैं, तो सुनीता ने इसे पूरी तरह नकारा नहीं।

मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं सुनीता आहूजा

उन्होंने कहा कि आप कभी नहीं जानते। वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह बदल जाएं और हमारे हिसाब से चलें, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। उनके इस बयान से साफ है कि रिश्ते में सुधार की गुंजाइश अभी भी मौजूद है। सुनीता ने यह भी कहा कि लगातार मीडिया कवरेज ने उन्हें इमोशनल रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने खुलकर बताया कि वह मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और इस समय उन्हें अपने पति और बच्चों के सपोर्ट की जरूरत है।

सुनीता आहूजा ने स्ट्रेस पर की बात

ने कहा कि यह वह उम्र नहीं है जहां मैं इतना स्ट्रेस झेल सकूं। इस समय परिवार का साथ जरूरी है, न कि दबाव। सुनीता आहूजा के इस बयान ने एक बार फिर और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह जोड़ी अपने रिश्ते को किस दिशा में लेकर जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *