सलीम खान का हुआ था ब्रेन हैमरेज, डॉक्टर बोले- एमआईआर, सिटी स्कैन हुआ

सलीम खान का हुआ था ब्रेन हैमरेज, डॉक्टर बोले- एमआईआर, सिटी स्कैन हुआ

सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं बीते दिन सुपरस्टार सहित उनके परिवार के कई सदस्यों और तमाम सेलेब्स को अस्पताल में स्पॉट किया गया. हालांकि सलमान खान के परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं की है. लेकिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर का मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया. साथ ही ये भी बताया कि उन्हें अस्पताल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा.
डॉक्टरों ने कहा है कि सलीम खान ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से कल हटाया जाएगा. उनकी रिकवरी में टाइम लगेगा. कल सवेरे करीब 8 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा ने सलीम खान को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया था
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सलीम खान का मेडिकल बुलेटिन जारी कर बाताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया था. सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उनको मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था ,जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है.
मेडिकल बुलेटिन में सलीम खान के अस्पताल में हुए सभी टेस्ट के बारे में भी बताया गया. डॉक्टर पारकर ने कहा कि उनके एमआईआर, सीटी स्कैन और बल्ड टेस्ट किए गए हैं. साथ ही ये भी बताया कि उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई है.
सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम सलीम खान के इलाज में शामिल हैं.
डॉक्टर पारकर ने बताया कि सलीम खान की तबीयत स्टेबल है, हालांकि वे अभी आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं. उन्हें कल वेंटिलेटर से हटाया जाएगा. एज फैक्टर की वजह से उनकी रिकवरी स्लो है
सलीम खान को मंगलवार की सुबहह 8 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया था. सलीम खान को जब हॉस्पिटल लाया गया था तब वे बेहोशी की हालत में नहीं आए थे, लेकिन उनका बीपी हाई था, हल्का हेमोरेंज था. इसलिए सेफ्टी के लिए उनको वेंटिलेटर पर रखा था.
डॉक्टर ने ये भी बताया कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है, उन्हें हल्का हेमोरेंज था और वे दवाई से ही रिकवर हो रहे हैं. बता दें कि पहले सलीम खान के कल डिस्चार्ज की बात कही गई थी लेकिन अब उनको आराम आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *