कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

 

Australia Team Out from T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे सफल टीमों में से एक माना जाता हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

ऑस्ट्रेलिया टीम ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से बाहर का रास्ता देखना पड़ा हो। फैंस का मानना है कि ये सब कंगारू खिलाड़ियों के Ego यानी अहंकार के कारण हो रहा है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

क्या है ऑस्ट्रेलिया के डाउनफॉल की वजह?

मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन दिनों-दिन गिरता ही जा रहा है। इस विश्व कप में कंगारूओं को पहले जिम्बाब्वे और उसके बाद श्रीलंका ने बुरी तरह से धो डाला। ऑस्ट्रेलिया के इस फेज को फैंस उनके डाउनफॉल का तरह देख रहे हैं। इसी बीच कप्तान मिचेल मार्श की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। क्या है ये तस्वीर? आइए जानते हैं।

मिचेल मार्श ने किया था ट्रॉफी का अपमान

दरअसल, 2023 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता था लेकिन फाइनल के बाद जश्न के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर आराम कर रहे थे। इस फोटो को कई लोगों ने अपमानजनक माना, खासकर भारतीय फैंस ने इसे ‘अहंकार’ बताया। इस घटना के बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का खराब दौर चल रहा है। उसे एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से शुरू हुआ Australia का बुरा समय

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से शुरू हुआ ये गिरावट का सिलसिला अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया लगातार चौथे आईसीसी इवेंट में ट्रॉफी से दूर हो गया है या यूं कहें कि ट्रॉफी ने ही उसे ठुकरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के पतन की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हुई। जहां कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से ही संघर्ष में नजर आई। अफगानिस्तान से मिली हार ने उसे हिला दिया था और उसके बाद रही सही कसर भारत ने सेमीफाइनल में पूरी कर दी ।

Australia चैंपियंस ट्रॉफी में भी हारा

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी पीली जर्सी वाले भारतीय टीम के हत्थे चढ़ गए। इस बार फिर से सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की टीम ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया। कंगारू टीम लगातार दूसरे आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में हार गई। भारत ने 2023 फाइनल में मिली हार का बदला दूसरी बार ले लिया।

WTC Final में भी Australia को मिली शिकस्त

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को सबसे मजबूत माना जाता था। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल 2025 में कंगारू टीम लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी। उसने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था। इस बार लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम का शिकार कर लिया। आईसीसी इवेंट में ऑस्ट्रेलिया की हार की हैट्रिक हो गई।

फिर टूटा Australia का दिल

अब ताजा जख्म ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला है। चोटों से जूझ रही कंगारू टीम ग्रुप बी में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार गई। इसके बाद जिम्बाब्वे का मैच आयरलैंड से बारिश के कारण रद्द हो गया और कंगारू टीम के सपने टूट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *