बर्तन पर जमी चिकनाई, मिनटों में हो जाएगी साफ, बस आजमाएं कुछ जबरदस्त हैक्स

बर्तनों को कैसे साफ करें?
Image Source : MATTIE’S BEST/YT

बर्तन पर जमा होने वाली चिकनाई को हटाने में अक्सर लोगों को काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जो आपके इस काम को काफी ज्यादा आसान बना सकती है। इस तरह के हैक्स को फॉलो करने से गंदे से गंदा बर्तन मिनटों में साफ हो जाएगा। आप इनमें से किसी भी एक ट्रिक को यूज कर सकते हैं। चिकने बर्तनों को साफ करने के लिए इस तरह की टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।

पहला हैक- नींबू और नमक का मिक्सचर बर्तनों की चिकनाई को साफ करने में कारगर साबित हो सकता है। पीतल या फिर तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। नमक के साथ नींबू के रस को मिला लीजिए। अब इस पेस्ट से बर्तन को रगड़कर साफ कर लीजिए। इस मिक्सचर में मौजूद तत्व बर्तनों की साफ-सफाई के काम को काफी ज्यादा आसान बना सकते हैं।

दूसरा तरीका- सबसे पहले ग्रीसी बर्तन में थोड़े से पानी को गर्म कर लीजिए। अब इस पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिश सोप मिला लीजिए। 15 से 20 मिनट तक बर्तन को ऐसे ही छोड़ दीजिए। अब आप आसानी से ग्रीसी बर्तन को साफ कर पाएंगे। इस तरीके की मदद से आप बिना मेहनत किए आसानी से बर्तन को क्लीन कर सकते हैं।

तीसरी ट्रिक- बर्तनों पर जमा हुई चिकनाई को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। थोड़े से पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिक्स कर लीजिए। इस गाढ़े पेस्ट को चिकने बर्तन पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक बर्तन पर पेस्ट को लगा रहने दीजिए। अब स्क्रबर की मदद से बर्तन को रगड़ते हुए धोकर साफ कर लीजिए।

आप अगली बार जब भी किसी चिकने बर्तन को साफ करने जाएं, तो इनमें से किसी भी एक हैक को अपनाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *