
Heart Attack Viral Video: छत्तीसगढ़ के एक बिजनेसमैन की बैडमिंटन खेलते समय ‘मौत’ का दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिज़नेसमैन बैडमिंटन कोर्ट पर अपने टीममेट्स के साथ फुर्ती से खेल रहा था, लेकिन अगले ही पल ‘मौत’ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रायपुर में एक हार्डवेयर बिजनेसमैन की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें चार लोग बैडमिंटन कोर्ट पर आराम से बैडमिंटन खेलते दिख रहे हैं। अचानक, दूसरे कोर्ट में एक आदमी शटल उठाने के लिए नीचे झुकता है और धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है, जिससे उसकी तुरंत मौत हो जाती है।
सामने आया मौत का लाइव वीडियो
वीडियो में साफ दिख रहा है कि शॉट खेलने के बाद वह शटल उठाने के लिए नीचे झुकता है और धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है। कुछ देर बाद उसके साथी खिलाड़ी मदद के लिए दौड़ते हैं, CPR देते हैं और उसे कार से हॉस्पिटल लेकर जाते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस मौत का भी सामने आया है।
हर रोज़ लोग ऐसे ही मर रहे हैं लेकिन किसी को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला. सरकार ने तो माने इन सब के आँख ही मूँद ली हो.
देखिए, कैसे बैडमिंटन खेलते-खेलते एक शख्स को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई. घटना रायपुर की है.
— Priya singh (@priyarajputlive)
मृतक बैडमिंटन खिलाड़ी की पहचान शहर के ईदगाह भट्टा निवासी 57 वर्षीय हार्डवेयर व्यवसायी अमृत बजाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमृत बजाज डायबिटीज के मरीज थे। इसी वजह से वह अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए रोजाना बैडमिंटन खेलने जाते थे।
सेहत का खयाल रखना पड़ा भारी
परिवारवालों का कहना है कि उन्हें यह नहीं पता था कि जिस बैडमिंटन कोर्ट पर खेलकर अमृत बजाज अपनी सेहत को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं, एक दिन उसी कोर्ट से उनकी लाश निकलेगी। इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।
इससे पहले बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। युवा व्यवसायी हिमांशु श्रीवास्तव को बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक आया था। इसके अलावा रायपुर में छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट माने जाते थे।
