घर पर ही मिलेगा केराटिन ट्रीटमेंट जैसा सिल्की और स्ट्रेट बाल, बस आज़माए ये नुस्खें

सिल्की और स्ट्रेट बाल
Image Source : FREEPIK

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, ठीक ढंग से रखरखाव न होने के कारण बाल बेजान, रूखे नजर आने लगे है। जब बाल डैमेज होते हैं तो उसमें मौजूद नैचुरल केराटिन खत्म हो जाता है। ऐसे में हम केराटिन ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। कुछ लोगों का मानना होता हैं कि केराट‍िन ट्रीटमेंट करवाने से बाल स्‍ट्रेट हो जाते हैं जबकि ऐसा नहीं है, केराट‍िन ट्रीटमेंट करवाने से बाल हेल्‍दी नजर आते हैं ज‍िसके चलते आपको लगता है क‍ि बाल स्‍ट्रेट हैं। लेकिन यह ट्रीटमेंट काफी महंगा होता है। इसे कराने में हज़ारों रुपए की चपत बैठ जाती है। ऐसे में आप घर पर ही बस कुछ पैसों में अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकती हैं। आइए, जानते हैं कैसे?

ऐसे बनाएं बालों को स्मूथ बनाने वाला मास्क:

  • चावल का पानी: भिगोया हुआ चावल और नारियल  का तेल लें। इनको ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड करते स्मूद पेस्ट बना लें। अगर ये ज्यादा गाढ़ा हैं तो थोड़ा नारियल का दूध डाल लें। आपको पहले स्‍कैल्‍प पर लगाना है और फ‍िर रूट से ऊपर तक लगाएं और ऐसे ही छोड़ दें।( ध्यान रखें कि बालों को बांधे नहीं)। इसके बाद करीब 30 मिनट लगा रहने के बाद बालों को धोकर सुखा लें।

  • जिलेटिन मास्क: 1 टेबलस्पून जिलेटिन, एप्पल साइडर विनेगर, एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें जैसे कि गुलाब, चमेली, मेंहदी, क्लेरी सेज और 1 कप गर्म पानी के साथ मास्क तैयार करें। 15 मिनट के लिए अपने बालों पर मास्क छोड़ दें और फिर बालों को धो लें। मास्क पूरी तरह से बालों को पोषण पहुंचाती है इससे आपके बाल रेशमी होते हैं।

  • केले का मास्क: मैश किया हुआ केला और जैतून के तेल से मास्क बनाएं। तैयार किए गए मास्क को अच्छी तरह से अपने स्कैल्प पर लगाएं। लगभग 1 घंटे तक इसे आराम देने के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। केले में मौजूद पोटैशियम सूखे बालों को पोषण पहुंचाएगा। इससे आपके बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *