
Open Air Driving Experience : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया। वीडियो में एक शख्स ऐसी कार चलाता नजर आता है, जिसे देखकर लगता है कि उसका ठिकाना कबाड़ी की दुकान होना चाहिए था। गाड़ी की हालत देखकर कोई भी चौंक जाए, क्योंकि उसमें ना दरवाजे हैं, ना छत और ना ही पूरी बॉडी।
इसे कहते हैं असली Open Air ड्राइविंग एक्सपीरियंस
किया आप भी ऐसी ड्राइविंग का शोक रखते हैं?
— 𝐌𝐫 𝐀𝐫𝐛𝐚𝐳❤️🔥 (@Mr_arbaz_77)
कबाड़ जैसी कार लेकर सड़क पर निकला शख्स
वीडियो की शुरुआत एक व्यस्त सड़क से होती है, जहां चारों तरफ गाड़ियां आ-जा रही हैं। तभी कैमरा एक अजीब सी गाड़ी पर टिकता है। आगे सिर्फ इंजन, दो पहिए, स्टीयरिंग और एक ड्राइविंग सीट दिखाई देती है।
हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर उसी सीट पर आराम से बैठा है और गाड़ी को तेजी से चला रहा है। सीट नीचे से सड़क को छूती हुई नजर आती है, जो किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकती है। यह दृश्य देखने वालों के लिए रोमांचक होने के साथ-साथ खतरनाक भी लगता है।
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
यह वीडियो प्लेटफॉर्म X पर @Mr_arbaz_77 नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “इसे कहते हैं असली Open Air Driving Experience।” करीब 10 सेकंड के इस क्लिप को हजारों लोग देख चुके हैं।
कुछ यूजर्स ने इसे पागलपन बताया, तो कुछ ने इसे बेहद जोखिम भरा कदम कहा। कई लोगों ने और ट्रैफिक नियमों को लेकर चिंता जताई। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के इस तरह गाड़ी चलाना न सिर्फ ड्राइवर बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
