
Mother Saves Children Crash : सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित फ्रीहोल्ड टाउनशिप की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ प्रीस्कूल से बाहर निकल रही होती है। बच्चे स्कूल बैग लिए हुए हैं और मां उनका हाथ पकड़कर सड़क पार करने की तैयारी कर रही है।
Drunk driver slams into the front of a preschool in Freehold Township, New Jersey, hits a mother and her children
— Daily Loud (@DailyLoud)
दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो वायरल
इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आती एक कार उनकी ओर बढ़ती दिखाई देती है। महिला स्थिति भांपते ही बच्चों को जोर से खींचकर किनारे करने की कोशिश करती है। हालांकि कार सीधे प्रीस्कूल की सामने की दीवार से जा टकराती है।
टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह मुड़ जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए।
मां की सतर्कता और हिम्मत की तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने मां की सतर्कता और हिम्मत की तारीफ की, जबकि अन्य ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालक की कड़ी आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं नियमों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की गंभीर याद दिलाती हैं।
