
Pawan Singh And Mahima Singh Song: होली नजदीक आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में गानों की बौछार शुरू हो गई है। 4 मार्च को होली का त्योहार है और ऐसे में स्टार्स अपने-अपने नए गानों के जरिए फैंस को एंटरटेन करने में जुटे हैं। अक्षरा सिंह और खेसरी लाल यादव के बाद अब पावर स्टार पवन सिंह ने भी अपना नया होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है।
‘सतरंगी सलवारवा’ में दिखी रोमांटिक नोकझोंक
ऐसे में अब और महिमा सिंह का नया गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में महिमा घाघरा-चोली में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि पवन सिंह उनके साथ प्यार के रंगों में होली खेलने के लिए बेताब दिखते हैं।
हालांकि कहानी में ट्विस्ट यह है कि महिमा उनके इरादों को समझ जाती हैं और उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं देतीं। दोनों के बीच की नोकझोंक और केमिस्ट्री गाने को और मजेदार बना देती है। गाने की बीट और लिरिक्स पूरी तरह होली के रंग और मस्ती से भरे हुए हैं।
रिलीज के साथ ही गाने ने पार किए 3 मिलियन व्यूज
गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। कैप्शन में भी इसे होली, प्यार और मस्ती का जबरदस्त तड़का बताया गया है। पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज ने गाने को और दमदार बना दिया है। ‘सतरंगी सलवारवा’ को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इसे ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर गाने की क्लिप्स तेजी से शेयर की जा रही हैं।
क्या सच है डेटिंग की खबरें?
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह और महिमा सिंह एक साथ नजर आए हों। इससे पहले भी दोनों ‘बानी लइका’ में साथ दिख चुके हैं। गाने की रिलीज के बाद दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
यही नहीं, पवन सिंह के जन्मदिन पर भी उनके साथ नजर आई थीं और कई बार स्टेज शो पर भी दिखाई दे चुकी हैं। जिसके बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों के डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। फिलहाल, होली के मौके पर ‘सतरंगी सलवारवा’ ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
