फिल्मों की पहली पसंद बनी पश्चिम रेलवे, साल भर में कमा डाले 1.72 करोड़, वंदे भारत में भी हुई शूटिंग

फिल्मों की पहली पसंद बनी पश्चिम रेलवे, साल भर में कमा डाले 1.72 करोड़, वंदे भारत में भी हुई शूटिंग

Western Railway Film Shooting Revenue: यात्रियों और माल परिवहन से होने वाली आय को बढ़ाने के साथ-साथ पश्चिम रेलवे गैर-किराया राजस्व बढ़ाने के लिए कई नए पहल कर रहा है। इसी दिशा में पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025–26 के दौरान फिल्म शूटिंग के जरिए आय अर्जित करने में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आर्थिक वर्ष 2025-26 में अब तक पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से 1.72 करोड़ की आय अर्जित की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25% अधिक है। इससे पहले वर्ष 2022–23 में पश्चिम रेलवे को फिल्म शूटिंग से लगभग 1.64 करोड़ की आय हुई थी।

अनुमति हेतु सिंगल विंडो प्रणाली

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे परिसरों को फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों, वेब सीरीज तथा विज्ञापन के लिए उपलब्ध कराया जाता है। समय-समय पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भी शूटिंग की अनुमति प्रदान की जाती है। जिससे फिल्म निर्माताओं को वास्तविक और जीवंत लोकेशन मिलती है।

ने शूटिंग अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित किया है, जिससे प्रोडक्शन हाउस और फिल्म निर्माताओं को निर्धारित समय में आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करना आसान हो गया है। अब सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से प्रोडक्शन हाउस को केवल शूटिंग के लिए आवेदन करना होता है तथा अन्य सभी रेलवे स्वीकृतियां जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त कर अनुमति जारी की जाती है।

फिल्मांकन के दौरान सुरक्षा, परिचालन आवश्यकताओं और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। पहली बार भारत की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर फिल्म शूटिंग की अनुमति पश्चिम रेलवे द्वारा प्रदान की गई।

इन फिल्मों की हुई शूटिंग

पश्चिम रेलवे के विभिन्न लोकेशंस पर हाल ही में कई बड़ी फिल्मों और विज्ञापनों को फिल्माया गया है। ओ रोमियो, फतेह, तेरा यार हूं मैं, और ‘सिकंदर’ जैसी फिल्मों की शुटिंग यहां हुई। वहीं लिजोल, पेटीएम, और कोलगेट जैसे बड़े ब्रांड्स ने रेलवे परिसरों का उपयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *