बिना हाथ गंदा किए चमकाएं किचन सिंक

बिना हाथ गंदा किए चमकाएं किचन सिंक

घर के कोने कोने की सफाई करना बेहद जरूरी है। क्योंकि घर की गंदगी कई बार इंफेक्शन का कारण बन जाती है। ऐसे में रोजाना घर की साफ सफाई करनी चाहिए। लेकिन लाख साफ सफाई के बावजूद घर के कुछ हिस्से छूट जाते हैं। खासकर किचन में लोग साफ सफाई सही से नहीं कर पाते हैं। महिलाओं के लिए भी रोजाना किचन की सफाई कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। खाना बनाते वक्त अक्सर किचन स्लैब, सिंक में गंदे गिर जाते हैं और नमी के कारण वो जम जाते हैं। जिसे बाद में साफ करना काफी मुश्किल होता है। वहीं कई बार लोग किचन सिंक की सफाई करने से भी कतराते हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से बिना हाथ गंदे किए आप किचन सिंक की सफाई कर सकते हैं।
घर पर बनाएं सॉल्यूशन
लिक्विड डिटर्जेंट: आपको इसके लिए सबसे पहले किसी भी ब्रांड का लिक्विड डिटर्जेंट लेना है।
टूथपेस्ट: इसके बाद आप किसी भी ब्रांड का टूथपेस्ट लें।
थोड़ा सा सिरका
इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले सिंक में थोड़ा सा पानी डालें ताकि सॉल्यूशन को फैलने में आसानी हो।
इसके बाद तैयार किया हुआ सॉल्यूशन सिंक में फैलाएं। इसे हर कोने में फैलाना है।
सिंक में सॉल्यूशन फैलाने के बाद ऊपर से थोड़ा सा मीठा सोडा और नींबू का रस डालें।
नींबू के छिलके या ब्रश से इसे रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से सिंक बिल्कुल नए जैसा चमकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *